फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम अजा योजना में जिले के 39 गांव शामिल : डीसी

विज्ञापन
विज्ञापन
3.65 करोड़ रुपये होंगे विकास कार्यों पर खर्च
विज्ञापन


अब तक 1.68 करोड़ रुपये किए जा चुके हैं खर्च

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना (पीएम-अजय) की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक बुधवार को उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में हुई। बैठक में योजना के तहत चल रहे कार्यों और वित्तीय प्रावधानों पर विस्तार से चर्चा की गई। जिले की 30 पंचायतों के 39 गांव इस योजना में शामिल किए हैं। इनमें से 20 गांवों की विकास योजनाओं को पहले ही स्वीकृति दी जा चुकी है, जबकि 12 और गांवों की योजनाओं को मंजूरी प्रदान की गई। शेष 7 गांवों की योजनाओं को शीघ्र पूरा कर केंद्र सरकार को भेजने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन


योजना के तहत अब तक 3 करोड़ 65 लाख रुपये का प्रावधान किया है। इसमें से पंचायतें एक करोड़ 68 लाख रुपये खर्च कर चुकी हैं। उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शेष राशि का उपयोग जल्द किया जाए और सभी गतिविधियां समयबद्ध ढंग से पूरी हों। योजना अनुसूचित जाति वर्ग के उत्थान और सशक्तीकरण के लिए महत्वपूर्ण है। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रत्न नेगी, जिला कार्यक्रम अधिकारी ममता पॉल, संयुक्त आयुक्त नगर निगम शिमला भुवन शर्मा, जिला कल्याण अधिकारी कपिल शर्मा, खंड विकास अधिकारी और विभिन्न पंचायतों के प्रधान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें