फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

34 पद, 39 हजार युवा देंगे एचएएस की परीक्षा

Thu, 12 Jun 2014 05:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
एचएएस की परीक्षा में 34 पदों के लिए 39 हजार 27 परीक्षार्थी भाग लेंगे। यह प्रारंभिक परीक्षा 15 जून को होने जा रही है। इसे राज्य भर के 130 केंद्रों में लिया जा रहा है।
विज्ञापन


राज्य लोक सेवा आयोग के अवर सचिव त्रिलोक सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश प्रशासनिक सेवा प्रारंभिक परीक्षा के लिए आयोग ने पूरी तैयारियां कर ली हैं।

सभी परीक्षार्थियों को इस परीक्षा को लेकर सूचित कर दिया गया है। इस बार यह परीक्षा काफी देरी से होने जा रही है। पूर्व में यह परीक्षा 11 मई को रखी गई थी।

उस समय भी आयोग ने परीक्षा लेने की तैयारी कर ली थी। इस बीच चुनाव ड्यूटी पर तैनात स्टाफ की ओर से आयोग को प्रार्थना की गई थी कि इसे आगे स्थगित किया जाए।

उनका तर्क था कि वे आवेदन भरने के बावजूद परीक्षा की तैयारी नहीं कर पाएंगे और इसमें शामिल नहीं हो पाएंगे। आयोग के अध्यक्ष केएस तोमर की अध्यक्षता में इस परीक्षा को आगे 15 जून के लिए टाल दिया गया था।
विज्ञापन


अब इस रविवार को यह परीक्षा प्रदेश भर के 130 केंद्रों में दो सत्रों में होगी। पहला सत्र सवेरे 10 से 12 और दूसरा दोपहर बाद 2 से 4 बजे के बीच होगा।

एचएएस परीक्षा के 4353 आवेदन रद्द

वहीं, एचएएस की प्रारंभिक परीक्षा में 4353 आवेदनों को रद्द किया गया है। ये आवेदन फीस जमा नहीं करने, शैक्षणिक योग्यता को पूरा नहीं करने सहित कई अन्य कारणों अधूरा होने पर खारिज किए गए हैं। अवर सचिव त्रिलोक सिंह चौहान ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें