फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ से लाए 386 बच्चे स्वास्थ्य जांच के बाद घर भेजे

Mon, 27 Apr 2020 05:29 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, सोलन
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

चंडीगढ़ में फंसे बच्चों को जिला प्रशासन ने उनके घर भेज दिया है। रविवार देर रात तक चंडीगढ़ से बच्चे सोलन आते रहे। करीब 386 बच्चे चंडीगढ़ से लाए गए। इन्हें एक दिन के लिए राधास्वामी सत्संग भवन में रखा गया। यहां सभी के स्वास्थ्य की जांच की गई। सोमवार को अलग-अलग 13 बसों में इन्हें घर भेज दिया गया। ये बच्चे 14 दिन होम क्वारंटीन में रहेंगे।

विज्ञापन


प्रशासन ने संबंधित जिला प्रशासन और पंचायतों को भी इनकी निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। कोटा के बाद सोलन से 15 बसें चंडीगढ़ में फंसे हिमाचली छात्रों को लाने गई थीं। अतिरिक्त उपायुक्त विवेक चंदेल ने बताया कि प्रशासन ने पूरी एहतियात के साथ बच्चों की स्वास्थ्य जांच की है। संबंधित पंचायतों और अभिभावकों को भी निर्देश दिए गए हैं। बच्चे 14 दिन होम क्वारंटीन में रहेंगे। 

कोटा से लाए 34 बच्चों समेत 37 के लिए सैंपल
कोटा से परवाणू लाए गए 34 बच्चों समेत तीन महिलाओं के स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना सैंपल लिए हैं। इन्हें जांच के लिए भेजा है। सभी 37 सैंपल की रिपोर्ट आने के बाद परवाणू में रखे गए बच्चों पर आगामी निर्णय लिया जाएगा। कोटा से 34 बच्चों समेत कुल 37 लोगों को एचआरटीसी बसों में लाया गया है।
विज्ञापन


इन्हें परवाणू के एक निजी होटल में रखा है। प्रशासन ने इनके रहने का प्रबंध किया है। शुरूआती स्वास्थ्य जांच में सभी बच्चे स्वस्थ हैं। एहतियात के तौर पर विभाग ने सैंपल लिए हैं। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एनके गुप्ता ने सैंपल लेने की पुष्टि की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें