प्रशासन ने प्रदान की सुविधा, जिले के सैकड़ों लोगों को मिलेगा लाभ
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। जिला प्रशासन ने आधार कार्ड बनाने और नवीनीकरण करने के लिए जिले के विभिन्न स्थानों पर आधार केंद्र स्थापित किए हैं। डीसी आदित्य नेगी ने बताया कि लोग अपने क्षेत्रों के केंद्रों में जाकर आधार कार्ड बनवा सकते हैं। जिले में 34 आधार केंद्र बनाए गए हैं।
उन्होंने बताया कि जिले में कार्ड केंद्र सुन्नी तहसील कार्यालय, पंचायत कार्यालय मंढोलघाट, पंचायत घर गुम्मा, पंचायत रझाना, पंचायत जुन्गा, बीएसएनएल ऑफिस शिमला, उपमंडल रामपुर कार्यालय, इंस्टीट्यूट ऑफ प्लांट इंपलीटेंशन चकटी, मिनी सचिवालय रामपुर, उपमंडल चौपाल के पंचायत घर सरेन, पंचायत घर नेरवा, एचआरटीसी ऑफिस संजौली, पोस्ट ऑफिस थरोच, पंचायत घर मकरोग, तहसील ऑफिस नेरवा, पंचायत घर चौपाल, कुपवी के पंचायत घर जुडुशिलाल, तहसील जुब्बल कार्यालय, बसंतपुर पंचायत घर, उपमंडल रोहड़ू कार्यालय, एचपीएसईबी पुजारली, मशोबरा के पंचायत घर पुजारली, पंचायत घर जनेधघाट, पंचायत एंड विलेज आनंदपुर, पंचायत घर टुटू, कोटखाई तहसील कार्यालय एवं पंचायत रामनगर, उपमंडल ठियोग कार्यालय, पंचायत भवन सतोग, पंचायत बलग, तहसील ननखड़ी के पंचायत घर देलठ, बीडीओ ऑफिस नारकंडा एवं पंचायत के सिहल, कुमारसेन के पंचायत घर भरेड़ी में स्थापित किए हैं। कहा कि अपने क्षेत्रों में आधार कार्ड कार्य करवाने से जहां समय की बचत होगी वहीं अन्य केंद्रों पर अनावश्यक रूप से भीड़ एकत्रीकरण से भी बचा जा सकता है।