फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Manali Winter Carnival: मनाली विंटर क्वीन के लिए 33 प्रतिभागियों ने किया कैटवाक

Thu, 16 Jan 2025 12:23 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू)

सार

शिमला में 12 जनवरी को पांच ऑफ लाइन और 11 ने ऑनलाइन ऑडिशन दिए थे। बुधवार को चंडीगढ़ में हुए ऑडिशन में युवतियों से कैटवाक करवाया गया।
विज्ञापन
मनाली विंटर क्वीन के लिए 33 प्रतिभागियों ने किया कैटवाक - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्र स्तरीय विंटर कार्निवल का मुख्य आकर्षण विंटर क्वीन प्रतियोगिता के ऑडिशन शुरू हो गए हैं। शिमला और चंडीगढ़ में हुए ऑडिशन में 33 प्रतिभागी युवतियों ने भाग लिया। इसमें 16 ऑफ लाइन जबकि 17 प्रतिभागियों ने ऑनलाइन ऑडिशन दिए। शिमला में 12 जनवरी को पांच ऑफ लाइन और 11 ने ऑनलाइन ऑडिशन दिए थे। बुधवार को चंडीगढ़ में हुए ऑडिशन में युवतियों से कैटवाक करवाया गया। साथ ही व्यक्तिगत परिचय भी हुआ। ऑडिशन में 20 युवतियों का चयन किया जाएगा।

विज्ञापन


जो विंटर कार्निवल में मनु रंगशाला के मंच पर अदाओं के जलबे बिखेरेंगी। चंडीगढ़ में 12 युवतियां ऑडिशन देने पहुंची, जबकि पांच ने ऑनलाइन ऑडिशन दिया। एसडीएम मनाली रमण कुमार शर्मा ने बताया कि विंटर क्वीन के ऑडिशन जारी हैं। अब मंडी, कुल्लू और मनाली में ऑडिशन होंगे। चंडीगढ़ में सुहानी, श्वेता जसवाल, अमीषा ठाकुर, वंशिका, सिमरन, हिमानी खन्ना, कोमल, प्रीत कौर, आरजू, तमन्ना, हिमानी वर्मा और सिमरन ने ऑडिशन दिए।
 

विज्ञापन

महानाटी की रिहर्सल शुरू, 270 महिलाओं ने एकसाथ डाली नाटी
 पर्यटन नगरी मनाली में 20 जनवरी से शुरू हो रहे विंटर कार्निवल में होने वाली महानाटी की महिलाओं ने रिहर्सल शुरू कर दी है। बुधवार को मनाली के मालरोड पर लेफ्ट बैंक के 90 से अधिक महिला मंडलों से जुड़ीं करीब 270 महिलाओं ने रिहर्सल में भाग लिया। 17 जनवरी को राइट बैंक के महिला मंडलों की महिलाएं रिहर्सल करेंगी। कार्निवल में 21 और 23 जनवरी को महानाटी का आयोजन होगा। रिहर्सल में महिलाएं रंग बिरंगे पट्टू और धाठू में नजर आईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें