फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाहौल-स्पीति में फंसे 32 लोग किए एयरलिफ्ट, रेस्क्यू ऑपरेशन खत्म

Sun, 30 Sep 2018 11:24 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

लाहौल-स्पीति जिले के विभिन्न क्षेत्रों में फंसे लोगों को निकालने के लिए वायुसेना के 6 हेलीकॉप्टरों के माध्यम से चलाया गया रेस्क्यू ऑपरेशन शनिवार को खत्म हो गया है। शनिवार को स्थिति के आकलन के बाद एक उड़ान लाहौल के विभिन्न हिस्सों के लिए हुई।

विज्ञापन


जिसमें 32 लोग एयरलिफ्ट कर भुंतर पहुंचाए गए। आपरेशन के छठे व आखिरी दिन वायु सेना के एमआई-17 वी-5 हेलीकॉप्टर ने लगभग 4000 मीटर की ऊंचाई पर बातल से एक, छोटा दड़ा से 7 और छतड़ू से 24 लोगों को एयरलिफ्ट किया गया।

इस पूरे ऑपरेशन में बर्फ से ढके दुर्गम स्थलों छतड़ू, छोटा दड़ा, बातल, पटसेउ और बारालाचा दर्रे के से कुल 223 लोगों को सुरक्षित निकाल कर कुल्लू पहुंचाया गया। इनमें 30 विदेशी पर्यटक भी शामिल हैं।

विज्ञापन

इन अधिकारियों को प्रशासन ने किया सम्मानित

भुंतर हवाई अड्डे पर ऑपरेशन के समापन अवसर पर मंडी के मंडल आयुक्त विकास लाबरू ने भारतीय वायु सेना के विंग कमांडर संदीप कुमार आहूजा, विंग कमांडर सक्सेना, विंग कमांडर मेहता, विंग कमांडर रेड्डी, स्क्वॉड्रन लीडर हिमांशु, स्क्वॉड्रन लीडर एस बदियारी, स्क्वॉड्रन लीडर मनोनीत धीमान, फ्लाइंग आफिसर अरुणव सिंह, उनके सहयोगियों, हवाई अड्डा प्राधिकरण व अन्य उपक्रमों के अधिकारियों को जिला प्रशासन की ओर से सम्मानित किया।

इस अवसर पर जिला उपायुक्त यूनुस ने ऑपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम देने के लिए आभार जताया। यूनुस ने ब    ताया कि वायु सेना की इसी टीम ने कुल्लू जिला के डोभी विहाल में 19 और हुरला में 2 लोगों को बाढ़ के पानी से सुरक्षित निकाला था। ऑपरेशन के समापन अवसर पर एसपी शालिनी अग्निहोत्री, जिला लोक संपर्क अधिकारी शेर सिंह, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा. विक्रम कटोच व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

आधी रात को सुरक्षित केलांग पहुंचे डीसी समेत टीम 

गत शुक्रवार को बारालाचा की तरफ रेस्क्यू को गए डीसी समेत आठ कर्मचारी पटसेउ में बर्फ व पत्थर गिरने की वजह से फंस गए थे। जिन्हें कड़ी मशक्कत के बाद शुक्रवार रात को निकाला गया।

डीसी समेत अन्य कर्मचारी शुक्रवार आधी रात के बाद केलांग सुरक्षित पहुंचे। ताजा बर्फबारी के बाद सड़कों में फिसलन बढ़ने से गाड़ी चलाना जोखिम भरा हो जाता है।

वहीं, लाहौल स्पीति के छत्तरू से 13 लोगों को रेस्क्यू कर कोकसर लाया गया है। प्रशासन की ओर से इनके खाने पीने और रहने का पूरा इंतजाम किया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें