लोस चुनाव को लेकर कांग्रेस ने नियुक्ति किए वार्ड अध्यक्ष
शिमला शहर के अठारह वार्डों में अध्यक्षों को नियुक्त कर सौंपी चुनाव प्रचार की जिम्मेवारी, बैठकें कर बनाएंगे रणनीति
दो दिन में वार्डों में किया जाएगा कार्यकारिणी का गठन
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। हिमाचल कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने जिला कांग्रेस कमेटी शिमला शहरी के 18 वार्डों में अध्यक्षों की नियुक्ति कर दी है। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर यह नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू मानी जाएंगी।
शिमला शहरी कांग्रेस क्षेत्र में आने वाले इन वार्डों में यही वार्ड अध्यक्ष प्रचार प्रसार की जिम्मेदारी संभालेंगे। इनको दो दिन के भीतर अपने वार्ड की दस-दस सदस्यीय कार्यकारिणी का गठन भी करने को कहा है। लोक सभा चुनाव में पार्टी के दिशानिर्देशों के मुताबिक नुक्कड़ सभाओं, डोर टू डोर प्रचार सहित हर तरह की गतिविधियों का संचालन इन्हीं वार्ड कमेटियों के माध्यम से पूरा किया जाएगा।
वार्ड कमेटी के सदस्य अध्यक्ष के साथ मिलकर अपने क्षेत्र के सक्रिय कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें कर अपने वार्ड में संगठन को और मजबूत करने की कार्ययोजना भी तैयार करेंगे। हिमराल ने बताया कि भराड़ी में हिमांशु कुमरा, रुल्दुभट्ठा में मोहम्मद नौशाद, कैथू में सुमित शर्मा, अन्नाडेल वार्ड में जयवंती देवी, समरहिल में इंद्रजीत सिंह ठाकुर, टुटीकंडी में दिवेश ठाकुर, नाभा में नरेश गेलोरिया, फागली में विजय कुमार, कृष्णानगर में सीमा भाटिया, रामबाजार में पवन तनेजा, लोअर बाजार में जयपाल ठाकुर, जाखू वार्ड में बृज शर्मा, बेनमोर में सुरेंद्र वर्मा, इंजनघर में अंकुश वर्मा, संजौली वार्ड में निखिल पठानिया, छोटा शिमला में रविकांत, 17 खलीनी में प्रेमलाल ठाकुर और कनलोग वार्ड में चंद्र मोहन सिंह को वार्ड अध्यक्ष की जिम्मेदारी संगठन ने सौंपी है।