फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरों से रहेगी अब लोअर बाजार पर नजर

Wed, 06 Feb 2019 11:32 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में आए दिन हो रही चोरी की वारदातों पर निगरानी रखने के लिए लोअर बाजार में अब सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। कारोबारियों के साथ मिलकर पुलिस महकमा कुछेक स्थानों पर कैमरे लगाने जा रहा है।

विज्ञापन


सदर थाना में डीएसपी प्रमोद शुक्ला की अध्यक्षता में व्यापारमंडल के सदस्यों के साथ एक बैठक हुई जिसमें सीसीटीवी लगाने का फैसला लिया गया। कारोबारियों ने कहा कि कैमरे लगाने से बाजार पर निगरानी रखी जा सकेगी। अभी कुछेक दुकानों के बाहर कैमरे लगे हैं। अब इनकी संख्या बढ़ाई जाएगी।

कैमरे लगाने से पहले बाजार का सर्वे किया जाएगा। देखा जाएगा कि किस जगह कैमरे लगाने से ज्यादातर दुकानें कवर की जा सकती हैं। व्यापारमंडल इस मुहिम में पुलिस की मदद करेगा। व्यापारमंडल अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह ने कहा कि अब दुकानों के अंदर भी कैमरे लगाए जाएंगे। कहा कि बाजार में जो पंजीकृत तहबाजारी हैं, उन्हें ही बैठने की सुविधा दी जाएगी, जो तहबाजारी नए होंगे, उनकी पुलिस को शिकायत की जाएगी। नए तहबाजारियों को शहर में बैठने नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन


अतिक्रमण करने वालों पर भी रहेगी नजर
सीसीटीवी से न सिर्फ बाजार में चोरी और छीनाझपटी जैसी वारदातों पर नजर रहेगी बल्कि बाजार में अतिक्रमण करने वाले कारोबारियों पर भी शिकंजा कसा जा सकेगा। नगर निगम अतिक्रमण करने वालों पर इससे नजर रख सकेगा। शहर में अतिक्रमण के चलते कई बार दमकल की गाड़ियां भी फंस जाती हैं। अब अतिक्रमणकारियों पर भी नजर रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें