शहरवासियों की सेेहत के साथ कुछ ढाबा संचालक खिलवाड़ कर रहे हैं। राजधानी के एक ढाबे में खाने की वस्तुुओं में नशे की सामग्री मिलने का मामला सामने आया है। मालरोड के पास एक ढाबे में पकौड़े के अंदर बीड़ी मिली है। सुचना के मुताबिक करसोग के बसंत ठाकुर की लोअर बाजार में दुकान है।
बुधवार दोपहर बाद करीब चार बजे बसंत ठाकुर ने एक ढाबे में फोन कर चाय मंगवाई। साथ में पकौड़े और स्नेक्स का भी आर्डर दे दिया। कुछ की देर में ढाबे में काम करने वाले वर्कर चाय, पकौड़े और स्नैैक्स लेकर आ गया।
लेकिन जैसे खाना शुरू किया तो एक पकौड़े के अंदर जली हुई बीड़ी का टुकड़ा मिला। इसके बाद बसंत ठाकुर ने पकौड़े के अंदर बीड़ी की फोटो खींचीं और ढाबा मालिक को फोन कर इस घटना के बारे में सूचना दी। उन्होंने प्रशासन से शहर में चल रहे ढाबों और रेस्तराओं का निरीक्षण करने की मांग की है।