जिला शिमला के ठियोग इलाके के सरोग में बैंक ऑफ इंडिया की एक शाखा में फर्जी तरीके से बाउचर पर अंगूठा लगाकर एक व्यक्ति के खाते से एक लाख रुपये निकालने का मामला आया है।
पीडि़त दिलीप निवासी सरोग ने बैंक कर्मचारियों पर ही धोखाधड़ी करने का आरोप जड़ते हुए ठियोग थाने में शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत पर गंभीरता दिखाते हुए धोखाधड़ी सहित विभिन्न आपराधिक धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीडि़त दिलीप का कहना है कि उसने 17 अप्रैल 2018 को सरोग में बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में दो लाख से अपना खाता खुलवाया। इसमें से उसने 50 हजार बाद में निकाल लिए थे। जब 17 अप्रैल को वह पैसे निकालने के लिए जब बैंक में पहुंचा, तो यह जानकार दंग रह गया कि उसके बैंक खाते में एक लाख रुपये निकाल लिए गए थे।
इस पर उसने बैंक मैनेजर योगेश नेगी से शिकायत की तो उन्होंने बताया कि उनके बैंक खाते से एक लाख रुपये अंगूठे के माध्यम से बाउचर भर कर निकाले गए हैं। पीडि़त का आरोप है कि उन्होंने पैसे निकालने के कभी भी अपने अंगूठे का इस्तेमाल नहीं किया।
वह हमेशा हस्ताक्षर कर ही पैसे निकालता है। ठियोग के डीएसपी रामलाल बंसल ने बया कि इस मामले में भादंसं की धारा 420, 465, 467, 468, 471 व 120 बी के तहत केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है।