फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक चालक ने महिला को मारी टक्कर

Sat, 09 Jun 2018 10:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, भरमौर (चंबा)
विज्ञापन
विज्ञापन

भरमौर में शुक्रवार चार बजे बाइक सवार ने पुराना बस अड्डा से चौरासी मंदिर मार्ग में राहगीर महिला को टक्कर मार दी। इस टक्कर में महिला को चोटें आई हैं। हैरानी इस बात है कि महिला को टक्कर मारने के बाद चालक मौके पर मौजूद लोगों से उलझ पड़ा।

विज्ञापन


जब लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी तो वह मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बाइक को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। व्यापार मंडल भरमौर के प्रधान विनोद शर्मा ने बताया कि उन्होंने बाइक सवार को समझाने का प्रयास किया तो वह लड़ाई झगड़े पर उतर आया। इस पर उन्होंने पुलिस और प्रशासन को घटना की सूचना दी।

गौरतलब है कि भरमौर के पुराना बस अड्डा से चौरासी मंदिर तक मार्ग पर दौड़ते वाहनों की वजह से लोगों और स्कूली बच्चों के दुर्घटना का शिकार होने की आशंका बनी रहती है। स्थानीय व्यापार मंडल और अन्य गैर सरकारी संगठन अक्सर इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित करने की मांग करते रहे हैं।
विज्ञापन


प्रशासन ने इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही के लिए समयसारिणी भी निर्धारित की है। इसके बावजूद मार्ग पर वाहनों की आवाजाही नहीं रुक रही है।

इससे पूर्व भी मार्ग पर कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। मगर पुलिस और प्रशासन ने इस मामले में कोई सख्त कार्रवाई नहीं कर पाई है। पुलिस थाना प्रभारी सुशील गुलेरिया ने बताया कि मोटर साइकल को कब्जे में लिया है और मामले की छानबीन की जा रही है।

एसडीएम पीपी सिंह ने कहा कि मार्ग पर वाहनों की आवाजाही की समयसारिणी तय की गई है। इसको लागू करवाने के लिए पुलिस को कड़ी से कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें