फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम स्वावलंबन योजना में 31 परियोजनाएं मंजूर

विज्ञापन
विज्ञापन
डीसी ने दिए लक्ष्य प्राप्ति के निर्देश, उद्योग स्थापित करने पर सरकार दे रही सब्सिडी
विज्ञापन

शिमला। मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के तहत 31 नई परियोजनाओं को स्वीकृति प्रदान की गई है। इस पर लगभग 6 करोड़ रुपये का निवेश प्रस्तावित है। सोमवार को जिला स्तरीय मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना की बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीसी आदित्य नेगी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार की ओर से इस योजना के तहत एक करोड़ 58 लाख रुपये का पूंजी निवेश उपदान प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन

इसमें विनिर्माण क्षेत्र के 3, ट्रेडिंग के 5, एप्पल ग्रेडिंग एवं पैकेजिंग के एक, होटल और रेस्टोरेंट के 2, शेटरिंग का 1, सेवा क्षेत्र के 6, छोटे मालवाहक वाहन के 5 और जेसीबी की 8 परियोजनाओं को स्वीकृति प्रदान की है। डीसी आदित्य नेगी ने बैंकों में लंबित मामलों पर विचार-विमर्श करके लक्ष्य को पूरा करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। डीसी आदित्य नेगी ने बताया कि जिला उद्योग केंद्र की ओर से इस वित्तीय वर्ष योजना के तहत 195 उद्योग स्थापित करने का लक्ष्य रखा है। इसमें 161 स्थापित किए जा चुके हैं। इस पर राज्य सरकार द्वारा एक करोड़ 94 लाख रुपये का उपदान प्रदान किया जा रहा है। इसमें 18 से 45 वर्ष के हिमाचल वासी 60 लाख रुपये तक की लागत के विनिर्माण और वाणिज्य के व्यवसाय स्थापित कर सकते हैं। इन परियोजनाओं को 25 से 35 प्रतिशत की दर से पूंजी निवेश उपदान (सब्सिडी), 5 प्रतिशत की दर से ब्याज उपदान और अन्य प्रोत्साहन देने का प्रावधान है। बैठक में डीआईसी महाप्रबंधक योगेश गुप्ता, एलडीएम एके सिंह, जिला समन्वयक सहकारी बैंक संजय शर्मा और जिला समन्वयक पीएनबी संजय रथवान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें