जानकारी के अनुसार बस पेडों से टकरा कर कई पलटे खाने के बाद खाई में जा कर रुकी। हादसे की सूचना के बाद स्थानीय लोगों ने बचाव कार्य शुरू किए। रोहडू़ से एसडीएम बबू राम शर्मा पुलिस, फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस के साथ मौके पर पहुंचे।
भलूण स्वास्थ्य केंद्र में तैनात स्वास्थ्य कर्मी शारदा नेगी, आशा वर्कर ने मौके पर पहुंच कर घायलों को फर्स्ट एड देने के बाद रोहडू़ अस्पताल भेजा। रोहडू़ अस्पताल में डॉक्टरों की टीम पहले से ही तैनात थी।
गंभीर रूप से घायल भमनोली गांव की गर्भवती सीता और रामपुर खनेरी के बस ड्राइवर प्रदीप को प्राथमिक उपचार के बाद आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया।
रोहडू़ के विधायक मोहन लाल ब्राक्टा ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का कुशलक्षेम पूछा। पुलिस ने चालक के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एसडीएम ने शिमला के लिए रेफर दो गंभीर घायलों को पंद्रह-पंद्रह हजार रुपये, पांच घायलों को पांच-पांच व अन्य घायलों को दो-दो हजार रुपये की फौरी राहत दी है। रोहडू़ अस्पताल के प्रभारी चिकित्सक डॉ. रविंद्र शर्मा ने बताया कि सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर है।