फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल्लू में सेब सीजन को पहुंचे 69 कामगार कोरोना पॉजिटिव, जिले में 100 से ज्यादा सक्रिय मामले

Thu, 13 Aug 2020 09:37 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल के जिला कुल्लू में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। गुरुवार को कुल्लू में 69 नए कोरोना के मामले सामने आए हैं। जिला में कोरोना केसों की संख्या 190 पहुंच गई है। जिला कुल्लू में पॉजिटिव आए लोग बिहार, उत्तर प्रदेश आदि राज्यों के रहने वाले हैं और बंदरोल में क्वारंटीन थे। डीसी कुल्लू डॉ. ऋचा वर्मा ने इसकी पुष्टि की है। जिला में कोरोना मामलों की हो रही वृद्धि से जिला प्रशासन के साथ घाटी के किसान-बागवानों की चिंता बढ़ गई है। हालांकि जिला में अभी सेब सीजन शुरू हुआ है और बाहरी राज्यों से कामगारों का आना जारी है।

विज्ञापन


जिला में कोरोना के खतरे को देखते हुए कई बागवानों ने बाहर से इस बार कामगारों को नहीं लाया है और स्थानीय लोगों से ही काम चलाया जा रहा है। किसान रामलाल, नकुल, देवराज, चमन लाल, नार सिंह और दलीप सिंह ने कहा कि कोरोना काल में सेब सीजन को निपटाना एक चुनौती है। ऐसे में कोरोना से बचाव के लिए स्थानीय लोगों से ही सेब तुड़ान किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि जिला में करीब 100 से अधिक लोग वे लोग संक्रमित हैं जो सेब सीजन के लिए बाहरी राज्यों से जिला में आए हैं। डीसी ने कहा कि कोरोना से बचाव के लिए दो गज की दूरी के साथ मास्क का प्रयोग करना जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें