शिमला। ग्रीष्मोत्सव में आयोजित होने वाली गायन प्रतियोगिता वायस ऑफ माउंटेंस का मेगा ऑडिशन शनिवार को गेयटी थियेटर में हुआ। इसमें 60 में से 30 प्रतिभागियों का चयन थियेटर राउंड के लिए हुआ जिसका आयोजन 7 जून को होगा।
विज्ञापन
थियेटर राउंड के बाद चयनित टॉप-10 प्रतिभागी मुख्य मंच पर आयोजित होने वाले फाइनल राउंड में प्रस्तुति देंगे। ऑडिशन में देश के विभिन्न राज्यों से आए प्रतिभागियों ने अपनी मधुर आवाज और शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों तथा निर्णायकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसमें महाराष्ट्र, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड सहित देश के विभिन्न हिस्सों से आए प्रतिभागियों ने भाग लिया। निर्णायक मंडल में प्रोफेसर डॉ. रोहित मोक्टा, प्रोफेसर कामिनी शांडिल और विनोद चन्ना शामिल रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी (प्रोटोकॉल) शिमला ज्योति राणा ने किया। संवाद