फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारात में जा रही ऑल्टो कार पहाड़ी से गिरी, 3 युवकों की मौत

Sat, 29 Apr 2017 05:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संगड़ाह/नौहराधार (सिरमौर)
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल के सोलन-मिनस सड़क पर शनिवार सुबह एक आल्टो कार अनियंत्रित होकर पहाड़ी से नीचे गिर गई। हादसे में कार में सवार तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक घायल हो गया है। उसे उपचार के लिए नाहन मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि सभी युवक बारात में शामिल होने के लिए शिमला के कुलग की ओर जा रहे थे। लेकिन, रास्ते में बियोंग के समीप यह हादसा हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक शिलाहन गांव से ऑल्टो कार (एचपी-03 टी-4141) में सवार होकर चार युवक बारात में कुलग गांव जा रहे थे। शनिवार सुबह करीब 6 बजे रास्ते में बियोंग कैंची मोड़ के समीप चालक ने गाड़ी पर से नियंत्रण खो दिया।
विज्ञापन


इससे गाड़ी मुख्य सड़क से गिरकर बढ़ोल संपर्क मार्ग पर पहुंच गई। हादसे में राजेश कुमार (24) पुत्र हुक्मी राम निवासी जरवा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल कपिल शर्मा (27) पुत्र जियालाल निवासी कुलग (शिमला) को पीएचसी हरिपुरधार लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

दो युवकों ने रास्ते में तोड़ा दम

बलदेव शर्मा (35) पुत्र सहीराम शर्मा निवासी हुंडीयाड़ी और शिलाहन निवासी सुरेश शर्मा (30) पुत्र चेतराम शर्मा को नाहन रेफर किया गया। लेकिन, नाहन ले जाते समय बलदेव शर्मा ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

एएसपी विनोद धीमान ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। दुर्घटना की वजह का पता लगाया जा रहा है। नायब तहसीलदार दिनेश शर्मा ने घटनास्थल का दौरा कर मृतकों के आश्रितों को दस-दस हजार की फौरी राहत राशि प्रदान की। हादसे में गंभीर रूप से घायल सुरेश शर्मा को पांच हजार रुपये की फौरी राहत प्रदान की गई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें