फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: सेना में चालक की नौकरी देने के नाम पर ठगे 3.89 लाख

Tue, 05 Sep 2023 06:48 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी (सोलन)

सार

सोलन जिले के बद्दी के थाना गांव के रहने वाले एक व्यक्ति ने एंबुलेंस चालक पर सेना में नौकरी दिलाने के नाम पर उससे 3.89 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
ठगी (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बद्दी के थाना गांव के रहने वाले एक व्यक्ति ने एंबुलेंस चालक पर सेना में नौकरी दिलाने के नाम पर उससे 3.89 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस में दी शिकायत में थाना निवासी हरभजन सिंह ने बताया कि चालक सागर वर्मा उर्फ लक्की ने उसे सेना में चालक की नौकरी दिलाने का भरोसा दिया। साथ ही उसे बताया कि इसके लिए कुछ पैसा लगेगा। आरोपी एक फार्मा कंपनी में एंबुलेंस चलाता है। सागर वर्मा ने हरभजन सिंह से कहा कि उसके पिता सेना में सूबेदार हैं और वह उसे सेना में चालक की नौकरी दिला सकता है।

विज्ञापन


उसने तीन लाख रुपये उसे नकद दिए और गूगल पे से 89,900 रुपये भेजे। आरोपी पिछले साल से ही उससे लगातार पैसा वसूल रहा है, लेकिन नौकरी के नाम पर आज तक कुछ नहीं हुआ। हर बार उसे कभी सेना की जुराब तो कभी जूते और कभी नेम प्लेट भी देकर चला जाता था और उसके बदले में पैसा ले जाता रहा। अभी तक 3,89,900 रुपये ऐंठ चुका है। वह गरीब है और कर्ज लेकर उसने यह पैसा उसे दिया है। उधर, डीएसपी प्रियंक गुप्ता ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने 420 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें