समाज शिक्षा एवं खंड योजना अधिकारी महासंघ (एसईबीपीओ) के चुनाव स्वारघाट में हुए। गगरेट से रवि प्रकाश जोशी को महासंघ का प्रधान नियुक्त किया गया। नई कार्यकारिणी सर्वसम्मति से चुनी गई। कार्यकारिणी में चौंतड़ा से पंकज ठाकुर को महासचिव, कांगड़ा से प्रवेश को वरिष्ठ उपप्रधान, सोलन से मंजुला को सह सचिव, चौहारा से मुकेश रुपटा को कोषाध्यक्ष, धर्मपुर से रामस्वरूप को प्रेस सचिव, बिलासपुर से जसवीर साम्बयाल को संयोजक और श्री नयना देवी जी से अरविंद को मुख्य सलाहकार चुना गया। इसके अलावा मंडी से बलदेव, कांगड़ा से राजकुमार, नगरोटा बगवां से देशराज, शिमला से सत्य प्रकाश, चंबा से ठाकुर सिंह, पच्छाद से दर्शन लाल पुंडीर को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया। संवाद कार्यकारिणी के गठन के बाद सभी पदाधिकारियों को गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। सभी पदाधिकारियों ने कहा कि पे-स्केल, पदोन्नति आदि से संबंधित मुद्दों को सरकार तक पहुंचाने का भरसक प्रयास किया जाएगा। इसके लिए कार्यकारिणी की शीघ्र ही आगामी बैठक बुलाई जाएगी।