टांडा मेडिकल कॉलेज में स्वाइन फ्लू से पहली मौत होने से हड़कंप मच गया है। नगरोटा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले थानपुरी गांव के 72 वर्ष के बुजुर्ग मरीज को उपचार के लिए रविवार रात को टांडा मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया था। बुजुर्ग मरीज को आईसोलेटिड वार्ड में रखा गया था।
उसके ब्लड सैंपल की रिपोर्ट सोमवार को जांच के लिए शिमला भेजी थी। शिमला से ब्लड सैंपल की रिपोर्ट टांडा में मंगलवार शाम को आई लेकिन मरीज की मौत सोमवार रात को ही हो गई थी। स्वाइन फ्लू से प्रदेश में यह दूसरी मौत है। सोमवार को टांडा से शिमला में जांच के लिए दो सैंपल भेजे गए थे। दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।