फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: 2900 शिक्षकों की भर्ती का वित्त महकमे में पहुंचा प्रस्ताव, कैबिनेट बैठक में मंजूरी मिलने के आसार

Mon, 15 May 2023 10:30 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने 2900 पदों को सीधी भर्ती के माध्यम से भरने का फैसला लिया है। 17 मई को होने वाली मंत्रिमंडल की बैठक में इस भर्ती को मंजूरी मिल सकती है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रारंभिक शिक्षा विभाग में 2900 शिक्षकों की भर्ती का प्रस्ताव वित्त विभाग के पास पहुंच गया है। 17 मई को प्रस्तावित मंत्रिमंडल की बैठक में भर्ती को मंजूरी मिलने के आसार हैं। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर के निर्देशों पर प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने विभिन्न श्रेणियों की सीधी भर्ती का प्रस्ताव तैयार किया है। प्रदेश में रोजगार के अवसर तलाशने को गठित कैबिनेट सब कमेटी ने बीते दिनों शिक्षकों के 12 हजार पद स्कूलों में रिक्त होने की बात कही थी।

विज्ञापन


अस्थायी और स्थायी शिक्षकों की भर्ती को लेकर मामले उलझ गया था। मुख्यमंत्री सुक्खू ने मामले में हस्तक्षेप करते हुए भर्ती एवं पदोन्नति नियमों के तहत ही भर्ती करने की बात कही। इसके बाद हरकत में आए शिक्षा विभाग ने सीधी भर्ती के लिए प्रस्ताव बनाना शुरू किया। प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने 2900 पदों को सीधी भर्ती के माध्यम से भरने का फैसला लिया है।

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने बीते दिनों इस भर्ती का प्रस्ताव मंत्रिमंडल बैठक में ले जाने की बात कही थी। इसी कड़ी में शिक्षा विभाग ने प्रस्ताव को वित्त विभाग की मंजूरी के लिए भेज दिया है। वित्त विभाग की सोमवार को मंजूरी मिलने के आसार हैं। ऐसे में संभावित है कि 17 मई को होने वाली मंत्रिमंडल की बैठक में इस भर्ती को मंजूरी मिल जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें