फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HPSSC Result: 271 ने उत्तीर्ण की स्टाफ नर्स की लिखित परीक्षा, माइनिंग ऑफिसर भर्ती का परिणाम भी घोषित

Mon, 20 Jun 2022 09:35 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर

सार

हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग ने स्टाफ नर्स की लिखित परीक्षा व माइनिंग ऑफिसर पोस्ट कोड 863 का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है।
विज्ञापन
हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग ने स्टाफ नर्स पोस्ट कोड 933 के 85 पदों के लिए आयोजित की गई लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। इन पदों के लिए आयोग को 17863 आवेदन प्राप्त हुए थे। इनमें से 16676 पात्र पाए गए। लिखित परीक्षा 13170 ने दी जबकि 3606 अनुपस्थित रहे। 271 अभ्यर्थियों ने लिखित परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है। आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने कहा कि उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की 15 अंकों की मूल्यांकन परीक्षा 25 जून से 27 जुलाई तक आयोग के कार्यालय में रोजाना सुबह साढ़े नौ बजे से होगी। अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर अपना परिणाम व मूल्यांकन परीक्षा की तिथि भी आयोग की वेबसाइट पर देख सकते हैं। 

विज्ञापन


वहीं, कर्मचारी चयन आयोग ने माइनिंग ऑफिसर पोस्ट कोड 863 का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। इस पद के लिए रोलनंबर 863000362 का चयन हुआ है। एक पद के लिए आयोग को 1,194 आवेदन आए थे। इनमें से 819 पात्र पाए गए। इनमें से 109 ने परीक्षा दी, जबकि 710 अनुपस्थित रहे। लिखित परीक्षा चार ने उत्तीर्ण। इन चारों की मूल्यांकन परीक्षा के आधार पर एक अभ्यर्थी का चयन इस पद पर हुआ है। आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने कहा कि अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर अपना परिणाम देख सकते हैं। 

विज्ञापन

एक्स सर्विसमैन कोटे से बने 36 टीजीटी

 प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने एक्स सर्विसमैन कोटे के लिए आरक्षित पदों पर भर्ती प्रक्रिया पूरी करते हुए 36 टीजीटी नियुक्त कर दिए हैं। सैनिक कल्याण बोर्ड हमीरपुर से प्राप्त सूची के आधार पर टीजीटी आर्ट्स और नॉन मेडिकल की नियुक्ति की गई है। 15 दिन के भीतर इन्हें पद ग्रहण करने के लिए कहा गया है। नवनियुक्त शिक्षकों को अनुबंध आधार पर 22,860 रुपये प्रतिमाह वेतन पर नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें