फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेपुटेशन पर भेजे 27 वोकेशनल लेक्चरर

Fri, 04 Jul 2014 10:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश उच्च शिक्षा निदेशालय ने 27 वोकेशनल लेक्चरर को डेपुटेशन पर भेज दिया है। पुराने वोकेशनल शिक्षा विषय को बंद करने के बाद इन्हें प्रतिनियुक्ति पर भेजा गया है। इन्हें उच्च शिक्षा निदेशालय, उपनिदेशक कार्यालयों और राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान में अस्थायी रूप से भेजा गया है।
विज्ञापन


हालांकि, यह साफ किया गया है कि इन्हें किसी भी तरह का प्रतिनियुक्ति भत्ता नहीं दिया जाएगा। इनकी तनख्वाह भी पूर्व के नियुक्ति स्थान से निकाली जाएगी। इनकी प्रतिनियुक्ति के आदेश निदेशक एसबी सेखरी ने जारी किए हैं।

इनमें कृष्ण कुमार, बलबीर सिंह, त्रिलोक चंद को निदेशालय शिमला में प्रतिनियुक्ति दी गई है। सुभाष चंद और सुरेश कुमार को शिमला में राष्ट्रीय माध्यमिक  शिक्षा अभियान में भेजा गया है। अन्य 22 प्रवक्ताओं को जिला उपनिदेशक कार्यालयों में तैनाती दी गई है।
विज्ञापन


इनमें चंद्र बोस को कांगड़ा, अंजना कौशल को बिलासपुर, करतार चंद को हमीरपुर, पुष्पा शर्मा को सोलन, उषा किरण को हमीरपुर, अंबिका गुप्ता को भंगरोटू, शशि भारती को शिमला और राजेश गुप्ता को बिलासपुर जिला उपनिदेशक में प्रतिनियुक्ति दी गई है।

परवेज साहिना को मंडी और शकुंतला को कांगड़ा, रमा शर्मा को नाहन, रेणु वोहरा को ऊना, नरेश कुमार को किन्नौर, राकेश कुमार को चंबा, संदीप गुप्ता को लाहौल स्पीति, घनश्याम को शिमला, सीता राम को सिरमौर, जगदीश कुमार को ऊना, अरविंद कुमार को चंबा, खूब सिंह को कुल्लू, योगिंद्र सिंह को सोलन और योगेश कुमार को कुल्लू में नियुक्ति दी गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें