फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

27 देशों के प्रतिनिधियों ने देखी हिमाचल विधानसभा की कार्यवाही

Wed, 13 Feb 2019 12:10 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश विधानसभा में मंगलवार को 27 देशों के प्रतिनिधियों ने दोपहर बाद 3:30 बजे कागज रहित कार्यवाही देखी। ये प्रतिनिधि इन दिनों राज्य के अध्ययन प्रवास पर हैं।

विज्ञापन


विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने सभी सदस्यों को उनके देश के नाम से संबोधित कर सदन में मौजूद सदस्यों को इनकी जानकारी दी। सत्ता पक्ष तथा विपक्ष के सदस्यों ने मेजें थपथपाकर इन प्रतिनिधियों का अभिवादन किया।

उन्होंने कहा कि पेपर फ्री हिमाचल विधानसभा की कार्यवाही देश के अन्य राज्यों के लिए मॉडल है। इस प्रतिनिधिमंडल में अफगानिस्तान, बोलीविया, क्यूबा, इथोपिया, इराक, जॉर्डन, केन्या, लूथिनिया, मॉरीशस, म्यांमार, नामीबिया, नेपाल, निकारगुआ, पनामा, पेरू, सेनेगल, सर्बिया, श्रीलंका, दक्षिण सूडान, सूडान, तंजानिया, थाईलैंड, ट्यूनीशिया, उज्बेकिस्तान, जांबिया, जिम्बाब्वे आदि देशों के 37 प्रतिनिधि शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल से मुलाकात की

देश में ऐसा 34वां दल अध्ययन करने पहुंचा है और इनमें 38 प्रतिनिधि भी शामिल हैं।  इनके अलावा लोक सभा सचिवालय के उपसचिव जनमेश सिंह, अवर सचिव पुनीत भाटिया और अजीलेश सिंह भी मौजूद रहे।  

इससे पूर्व इन प्रतिनिधियों ने विधानसभा के मुख्य कक्ष में सीएम जयराम ठाकुर और प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल से मुलाकात की। बिंदल ने इन्हें हिमाचल के इतिहास की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश विधानसभा देश की प्रथम कागज रहित विधानसभा है।

ई-विधान प्रणाली क्रियान्वित करने वाली विधानसभा है। इसके अतिरिक्त लोकसभा सचिवालय से बीपीएसटी के निदेशक, उपसचिव तथा अवर सचिव भी इन प्रतिनिधियों के साथ मौजूद थे। इन्हें भी स्मृतिचिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें