फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: एमडी, एमएस पीजी आयुर्वेदिक के स्ट्रे राउंड के लिए 261 अभ्यर्थियों का चयन

Thu, 23 Mar 2023 04:38 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी

सार

सामान्य वर्ग के 106 अभ्यर्थी, दिव्यांग दो और बाकी एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग के अभ्यार्थियों को मेरिट सूची में शामिल किया गया है।
विज्ञापन
अटल मेडिकल यूनिवर्सिटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अटल मेडिकल रिसर्च यूनिवर्सिटी नेरचौक ने एमडी, एमएस पीजी आयुर्वेदिक के स्ट्रे राउंड की काउंसलिंग के लिए कैटेगिरी और कोटे के आधार पर कंबाइंड मेरिट सूची जारी कर दी है। इसमें 261 अभ्यार्थियों को शामिल किया गया है। इनमें 259 अभ्यर्थी हिमाचल और दो ऑल इंडिया कोटे से हैं।

विज्ञापन


एससी, एसटी, आर्थिक आधार पर कमजोर, ओबीसी, दिव्यांग अभ्यर्थियों की मेरिट सूची भी जारी की गई है। विवि से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार आर्थिक आधार पर कमजोर 26 अभ्यार्थियों को सूची में शामिल किया गया है। सामान्य वर्ग के 106 अभ्यर्थी, दिव्यांग दो और बाकी एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग के अभ्यार्थियों को मेरिट सूची में शामिल किया गया है।

परीक्षा नियंत्रक डॉ. प्रवीण शर्मा ने कहा कि ट्रे राउंड की काउंसलिंग के लिए कंबाइंड मेरिट सूची जारी की गई है। अब 24 मार्च को अभ्यार्थियों से कॉलेज की च्वाइस ली जाएगी। इन्हीं दिनों में कोटे के मुताबिक सीटों का आवंटन होगा। 25 मार्च को प्रोविजनल सीटों का आवंटन किया जाएगा। 27 मार्च को फाइनल सीटों का आवंटन होगा। 28 मार्च को विभिन्न कॉलेजों में दाखिला प्रक्रिया होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें