फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में आज 25 हजार 951 को लगेगा टीका, 266 केंद्र बनाए

Mon, 14 Jun 2021 10:50 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

हिमाचल पहुंची वैक्सीन की सभी खुराकें 21 जून से पहले 18 से 44 वर्ष के आयु वर्ग के लोगों को लगाई जानी हैं। टीकाकरण सत्र 14, 15, 16, 17 और 18 जून को होंगे। 
विज्ञापन
कोरोना टीका - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में सोमवार को 25 हजार 951 लोगों को वैक्सीन की डोज लगेगी। सरकार ने प्रदेश में 266 टीकाकरण केंद्र बनाए हैं। इन सभी का स्लॉट 12 जून को बुक किया गया है। अब सभी सेशन एक दिन पहले बुक किए जाएंगे। सीरम इंस्टीट्यूट पुणे से 18 से 44 वर्ष के आयु वर्ग के लिए राज्य सरकार की ओर से खरीदी गई वैक्सीन की खेप हिमाचल पहुंच गई है।

विज्ञापन


प्रदेश में इस आयु वर्ग के लाभार्थियों के लिए टीकाकरण सत्र 14, 15, 16, 17 और 18 जून को होंगे। हिमाचल पहुंची वैक्सीन की सभी खुराकें 21 जून से पहले इस आयु वर्ग के लोगों को लगाई जानी हैं। इसके बाद 18 वर्ष व इससे अधिक आयु वर्ग के लाभार्थियों के लिए टीकाकरण का चौथा चरण भारत सरकार से वैक्सीन की आपूर्ति होने के बाद शुरू किया जाएगा। 

इससे पहले 18 से 44 वर्ष के आयु वर्ग के लाभार्थियों के लिए टीकाकरण सत्र टीकाकरण वाले दिन से दो दिन पूर्व प्रकाशित 2 बजे से दोपहर बाद 3 बजे के बीच प्रदर्शित किए जाते थे, लेकिन अब वैक्सीन उपलब्ध होने के बाद टीकाकरण सत्र 15, 16, 17 और 18 जून को टीकाकरण वाले दिन से एक दिन पूर्व दोपहर 12 से 1 बजे तक प्रदर्शित किए जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला  सेशन  लाभार्थी 
बिलासपुर  14  1399 
चंबा  19  1718 
हमीरपुर  16  1598 
कांगड़ा  58  5800 
किन्नौर  4  40 
कुल्लू  17  1700 
ला. स्पीति  1  00 
मंडी  39  3897 
शिमला  33  3300 
सिरमौर  23  2299 
सोलन  24  2400 
ऊना  18  1800 
कुल  266  25951

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें