फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में लगेंगे 25 नए उद्योग, 4000 को मिलेगा रोजगार

Thu, 26 Jul 2018 12:09 PM IST
धर्मेंद्र पंडित, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

देश भर के 25 उद्योगपति हिमाचल में 832 करोड़ रुपये का निवेश करने जा रहे हैं। इन उद्यमियों ने प्रदेश के सिरमौर, कांगड़ा, सोलन जिले में उद्योग स्थापित कर जूस, इलेक्ट्रिक, टाइल, कॉस्मेटिक सामान तैयार करने की इच्छा जताई है। इन कंपनियों के स्थापित होने से हिमाचल के करीब 4000 युवाओं को रोजगार मिलेगा।

विज्ञापन


उद्योग विभाग ने इसका प्रस्ताव तैयार कर प्रदेश सरकार को भेज दिया है। अब इसे सिंगल विंडो की बैठक में मंजूरी के लिए लाया जा रहा है। उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह ने कहा कि देश भर के दर्जनों उद्योगपतियों ने हिमाचल में उद्योग लगाने की इच्छा जताई है। सिंगल विंडो की बैठक में इस प्रस्ताव को लाया जा रहा है। उद्योग स्थापित होने से हिमाचल के युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे।

विज्ञापन

ये उद्योग लगेंगे

1. बाघसन वेंचर्स प्राइवेट लि. - ठियोग - सेब की शराब 
2. पिडिलाइट इंडस्ट्री लि. - रामपुर, कालाअंब - पुट्टी, वाटर प्रूफिंग केमिकल 
3. एनएमडीसी - सोलन - लाइम स्टोन 
4. एमआर इंटर प्राइजिज - ऊना - रेड ऑक्साइड 
5. पीएंडजी  - बद्दी - शैंपू और डिटर्जेंट पाउडर 
6. हिम टेक्नो फोर्ज - बद्दी - मोटर व्हीकल पार्ट 
7. सागर फायर वर्क्स - सिरमौर - फायर मैच 
8. कश्मीर र्फोर्ज - कांगड़ा - यूपीएस की बैटरी
9. निकासा स्टील प्राइवेट लि. - बिलासपुर - कोल्ड रोल्ड क्वायल 
10. लीगेसी फूड्स प्राइवेट लि. - बद्दी - हॉरलिक्स और बूस्ट 
11. टाखी फायर वर्क्स - सिरमौर - खिलौने 
12. अल्फा फार्मा - बद्दी - पैट बोटल 
13. बिरला टैक्सटाइल मिल्स- बद्दी - रिसाइकल्ड पॉलिस्टर फाइबर
14. महाशिवा रोलर फ्लोर मिल्स - बैजनाथ - सूजी, मैदा, आटा 
15. एक्वा वाइटो वाइटल लैबोरेटरीज - सोलन - इंजेक्शन 
16. बेट्स इंडिया प्राइवेट लि. - नालागढ़ - एल्यूमिनियम फॉयल्स व कास्मेटिक सामान
17. ईस्टमैन आटो एंड पावर लि. यूनिट-2 - सोलन - बैटरी व्हीकल  
18. वीर प्लास्टिक प्राइवेट लि. - नालागढ़ - कपड़ा 
19. चंचल पैकर्स प्राइवेट लि. - बद्दी - नालीदार बाक्स 
20 जेएचएस -सिरमौर - टूथ ब्रश 
22. वर्धमान - ऊना - टीएमटी बार 
23. एसपी संस -सोलन - गाड़ियों के पुर्जे 
24. एलिन इलेक्ट्रानिक लि.-सोलन - एलईडी लाइट
25. कोसलाइट इंडिया लि. - ऊना -लिथियम सेल्स
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें