शहर से एकसाथ 17 मामले आए, हाईकोर्ट के छह कर्मी संक्रमित
शिमला। जिला शिमला में कोरोना के मामले बढ़ने लगे हैं। मंगलवार को एकसाथ 25 नए मामले आए हैं। इनमें सत्रह मामले शिमला शहर से हैं।
इनमें सबसे अधिक 6 मामले हाईकोर्ट से आए हैं। कसुम्पटी, मिडल बाजार, डीडीयू, जुब्बल-कोटखाई और रोहड़ू से 2-2 तथा लक्कड़ बाजार, ब्यूलिया, यूएस क्लब, नवबहार, मिलिट्री अस्पताल, धामी, सुन्नी से एक-एक मामला आया है।
जिला शिमला में अब तक 10574 मामले पॉजिटिव आ चुके हैं। एक्टिव केस की संख्या 65 है। 10238 मरीज इस बीमारी से ठीक हो गए हैं और 267 की बीमारी से मौत हो चुकी है।