फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: ग्रामीण क्षेत्रों के लिए आज और कल चलेंगी 25 अतिरिक्त बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
यात्रियों की संख्या देखते हुए एमसी ने लिया फैसला
विज्ञापन

दिवाली के दिन शाम 5:00 बजे तक चलेंगी बसें
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। दिवाली त्योहार को लेकर लोगों की सुविधा के लिए एचआरटीसी मंगलवार और बुधवार को 25 अतिरिक्त बसें चलाएगा। यह बसें सामान्य रूटों पर चलने वाली बसों के अतिरिक्त होंगी।

दिवाली में लोग बड़ी संख्या में शिमला शहर से अपने पैतृक गांव के लिए जाते हैं। यात्रियों की अधिक संख्या को देखते हुए एचआरटीसी ने यह निर्णय लिया है। एचआरटीसी के मुताबिक मंगलवार और बुधवार को शिमला शहर से जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के लिए अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की है, जिससे लोगों को घर पहुंचने में किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। इसमें 29 अक्तूबर को 13 अतिरिक्त बसें चलाने का निर्णय लिया है जबकि 30 अक्तूबर को छोटी दिवाली के उपलक्ष्य पर 12 अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। इन बसों के रूट यात्रियों की संख्या को देखते हुए निर्धारित किए जाएंगे। वहीं निगम ने साफ किया है कि अगर यात्रियों की अधिक संख्या रही तो इससे अधिक बसों की व्यवस्था भी यात्रियों की सुविधा के लिए की जाएगी।
विज्ञापन

दिवाली के दिन एचआरटीसी शहर और जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के लिए शाम 5:00 बजे तक बस सेवा उपलब्ध करवाएगा। निगम ने एचआरटीसी चालकों और परिचालकों की सुविधा के लिए उन्हें उन क्षेत्रों के रूटों में तैनात किया है, जहां से वह दिवाली के दिन अपने घर भी पहुंच सके। शिमला लोकल डिपो के तहत 256 रूटों पर एचआरटीसी बस सेवा उपलब्ध करवाता है। इसमें शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों के रूट भी शामिल हैं।
विज्ञापन




एक नवंबर को दोपहर के बाद ही मिलेगी बस सेवा
एचआरटीसी दिवाली के दिन लोगों की सुविधा के लिए शाम तक बस सेवा उपलब्ध करवा रहा है लेकिन एक नवंबर को विश्वकर्मा दिवस होने के कारण लोगों को सुबह के समय बस सेवा नहीं मिल पाएगी। इस दौरान सीमित रूटों पर दोपहर के बाद ही बस सेवा लोगों को मिल सकेगी। इस वजह से एक नवंबर को शहर लौटने वाले लोगों को परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं। डिविजनल मैनेजर एचआरटीसी शिमला डिविजन पवन शर्मा ने बताया कि लोगों की सुविधा के लिए दो दिन अतिरिक्त बसें चलाने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें