फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्फबारी में फंसे जज समेत दो दर्जन लोग, गाड़ी में बिताई रात

Fri, 23 Jun 2017 08:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा
विज्ञापन
विज्ञापन
सीजेएम पठानकोट और दो दर्जन लोग 24 घंटे साच पास में बर्फ में फंसे रहे। बुधवार रात इन्हें बर्फ के बीच ही गुजारनी पड़ी। वीरवार को पांगी और तीसा की दो रेस्क्यू टीमों ने कड़ी मशक्कत के बाद इन्हें सुरक्षित बगोटू पहुंचाया।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि 4 गाडि़यों और 12 मोटरसाइकिलों में सवार होकर 25 लोग तीसा और पांगी से चंबा की तरफ निकले थे। साच पास में भारी हिमपात से ये लोग फंस गए। सभी को साच पास में ही रात गुजारनी पड़ी।

जिला प्रशासन ने सूचना मिलने के बाद एक टीम एसडीएम पांगी जबकि दूसरी टीम चुराह नायब तहसीलदार की अगुवाई में राहत और बचाव कार्य के लिए रवाना की। इन टीमों में डॉक्टर और पुलिस जवान शामिल रहे।
विज्ञापन


डीसी सुदेश मोख्टा ने बताया कि तीसा-पांगी सड़क मार्ग पर साच पास में फंसे सभी यात्री सुरक्षित हैं। इन सभी को बगोटु पहुंचा दिया गया है।
विज्ञापन

शिमला में बारिश, ऊंची चोटियों पर हिमपात

राजधानी शिमला समेत प्रदेश के कई क्षेत्रों में वीरवार को झमाझम बारिश हुई। प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बुधवार रात को हल्का हिमपात भी हुआ है। कुल्लू और लाहौल की ऊंची चोटियों में हिमपात से ठंड बढ़ गई है।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने शुक्रवार को पूरे प्रदेश में बारिश की संभावना जताई है। वीरवार को शिमला में अधिकतम तापमान 22.4, ऊना में 33.2, नाहन में 30.2, सोलन में 26.8, कांगड़ा में 28.1, सुंदरनगर में 29.9, भुंतर में 26.6, धर्मशाला में 28.8, हमीरपुर में 24.0, बिलासपुर में 27.0 और मंडी में 29.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें