फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Central University Himachal: केंद्रीय विश्वविद्यालय में भरे जाएंगे नॉन टीचिंग के 23 पद

Mon, 06 Feb 2023 10:25 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला

सार

प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय नॉन टीचिंग के 23 विभिन्न पद भरेगा। इसके लिए अभ्यर्थी ऑनलाइन माध्यम से 9 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं। इन रिक्त पदों को भरने के लिए सीयू प्रशासन ने अधिसूचना जारी कर दी है। 
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय नॉन टीचिंग के 23 विभिन्न पद भरेगा। इसके लिए अभ्यर्थी ऑनलाइन माध्यम से 9 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं। इन रिक्त पदों को भरने के लिए सीयू प्रशासन ने अधिसूचना जारी कर दी है। जानकारी के अनुसार हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय में ग्रुप बी में 7 व ग्रुप सी में 16 पद भरे जाने हैं। इनमें ग्रुप बी में हिंदी ट्रांस्लेटर का एक पद, प्राइवेट सचिव के दो पद व सुरक्षा अधिकारी का एक पद, निजी सहायक के तीन पद शामिल हैं।

विज्ञापन


वहीं ग्रुप सी में कुक के दो पद, किचन अटेंडेंट के दो, होस्टल अटेंडेंट का एक, लेबोरेटरी असिस्टेंट का एक, लेबोरेटरी अटेंडेंट का एक, लाइब्रेरी अटेंडेंट के तीन, स्टैटिकल असिस्टेंट का एक, यूडीसी के दो, एलडीसी के दो व सुरक्षा निरीक्षक का एक पद शामिल है। इस दौरान इन पदों को आवेदन करने के लिए सामान्य वर्ग के लिए आवेदन फीस 500 रुपये, जबकि ओबीसी वर्ग के लिए 400 और एससी/एसटी/पीडब्लयूडी व महिला अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र फीस में छूट रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें