फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Water Sports: 28 मेडल जीत आईटीबीपी के नाम आलओवर का खिताब, मेडल पहनाकर सम्मानित किए खिलाड़ी

Mon, 06 Mar 2023 06:57 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना

सार

हिमाचल पुलिस की मेजबानी में हुई प्रतियोगिता में देशभर की 19 टीमों के 460 खिलाड़ियों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। पानी के रोमांच के साथ विभिन्न वर्ग श्रेणियों में पांच दिन खेलों में पदक हासिल किए।
विज्ञापन
आईटीबीपी की टीम। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईटीबीपी की टीम ने ऊना के अंदरौली में हुई 22वीं अखिल भारतीय पुलिस जलक्रीड़ा में विभिन्न स्पर्धाओं में कुल 28 पदक जीतकर आलओवर का खिताब अपने नाम किया है। जबकि बीएसएफ की टीम ने 26 और एसएसबी की टीम ने कुल 25 मेडल हासिल कर दबदबा कायम किया। सोमवार को प्रतियोगिता के समापन पर लोक निर्माण विभाग, खेल एवं युवा सेवाएं मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने शिरकत की। उन्होंने खिलाड़ियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।

विज्ञापन


हिमाचल पुलिस की मेजबानी में हुई प्रतियोगिता में देशभर की 19 टीमों के 460 खिलाड़ियों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। पानी के रोमांच के साथ विभिन्न वर्ग श्रेणियों में पांच दिन खेलों में पदक हासिल किए। खेलों के साथ हिमाचल की लोक संस्कृति से भी देशभर के खिलाड़ी रूबरू हुए। आईटीपीबी की टीम ने इस चैंपियनशिप में विभिन्न स्पर्धाओं में कुल 14 स्वर्ण पदक, आठ रजत, छह कांस्य झटक कर दबदबा कायम किया। बीएसएफ ने 13 स्वर्ण, सात रजत, छह कांस्य पदक जीते।

पंजाब पुलिस ने चार स्वर्ण पदक, रजत एक, कांस्य पदक चार झटके। एसएसबी ने तीन स्वर्ण पदक, 14 रजत, आठ कांस्य पदक अपने नाम किए। इसी तरह असम राइफल ने तीन स्वर्ण पदक, चार रजत व तीन कांस्य हासिल किए। राजस्थान पुलिस ने दो स्वर्ण पदक जीते। सीआरपीएफ ने एक स्वर्ण, चार रजत और नौ कांस्य पदक अपने नाम किए। महाराष्ट्र पुलिस ने एक-एक स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीते।
विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर पुलिस ने एक रजत और दो कांस्य पदक जीते। जबकि तेलंगाना पुलिस ने एक रजत पदक हासिल किया। मणिपुर पुलिस ने एक कांस्य पदक अपने नाम किया। अंडेमान निकोबार पुलिस ने एक कांस्य पदक अपने नाम किया।

रोइंग पुरूष वर्ग में पंजाब पुलिस अव्वल
प्रतियोगिता में रोइंग पुरुष वर्ग में पंजाब पुलिस टीम विजेता व आईटीबीपी की टीम उपविजेता रही। जबकि क्याकिंग पुरुष वर्ग में बीएसएफ की टीम विजेता व आईटीबीपी उपविजेता रही। इसी तरह कैनोइंग पुरुष वर्ग में बीएसएफ ने ट्रॉफी अपने नाम की।

जबकि आईटीबीपी उपविजेता रही। क्याकिंग महिला वर्ग में एसएसबी विजेता व आईटीबीपी उपविजेता रही। कैनोइंग महिला वर्ग में आईटीबीपी ने खिताब कप अपने नाम किया। जबकि एसएसबी उपविजेता रही। रोइंग महिला वर्ग में आईटीबीपी विजेता व असम राइफल उपविजेता रही।

विज्ञापन

क्याकिंग : 200 मीटर में आईटीबीपी ने जीता सोना

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें