फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan Accident: सहेली के घर श्राद्ध में जा रही युवती की सड़क हादसे में मौत

Thu, 12 Oct 2023 12:51 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन

सार

दीक्षा अपनी एक सहेली ज्योति के घर घट्टी से श्राद्ध के लिए गांव सेवर देलगी जा रही थी। रास्ते में इसने एक पिकअप से लिफ्ट ली।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुबाथू-देलगी मार्ग पर सड़क हादसे में कुल्लू की एक युवती की मौत हो गई। हादसा बुधवार देररात हुआ, जिसमें एक पिकअप बेकाबू होकर सड़क पर पलट गई। वहीं पिकअप में सवार युवती की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसकी सहेली और चालक घायंल हो गए। जिन्हें अस्पताल में उपचार देने के बाद घर भेज दिया। हादसे की सूचना पुलिस को दी गई।

विज्ञापन


पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लेकर वीरवार को सोलन अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस जानकारी के अनुसार 22 वर्षीय दीक्षा पुत्री बेली राम गांव दलाश निवासी तहसील आनी जिला कुल्लू अपनी एक सहेली ज्योति के घर घट्टी से श्राद्ध के लिए गांव सेवर देलगी जा रही थी। रास्ते में इसने एक पिकअप से लिफ्ट ली, जिसे पंकज ठाकुर चला रहा था।

जब पिकअप नहलोगी गांव के समीप पहुंची तो मोड़ पर पिकअप चालक गाड़ी से नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी सड़क से पलटकर खाई में गिर गई। हादसे में युवती की मौके पर ही मौत हो गई। उधर, इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। उधर, मामले की पुष्टि एसपी सोलन गौरव सिंह ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें