शिमला। शहर के सब्जी मंडी में स्मार्ट सिटी मिशन से बनाई 22 नई दुकानें मंगलवार को शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कारोबारियों को सौंप दी। नई दुकानें मिलने से कारोबारियों को राहत मिली है। यह लंबे समय से दुकान मिलने का इंतजार कर रहे थे। मंत्री ने मंगलवार को दुकानों की चाबियां संबंधित कारोबारियों को सौंपी।
स्मार्ट सिटी मिशन के तहत शहर में नगर निगम की पुरानी दुकानें तोड़कर इनकी जगह प्रीफैब तकनीक से नई दुकानें बन रही हैं। सब्जी मंडी में अब तक 43 नई दुकानें बन चुकी हैं। इससे पहले 21 दुकानें कारोबारियों को सौंपी थी। इस एरिया में 2.7 करोड़ से कुल 65 नई दुकानें बननी हैं। बाकी बची दुकानों का काम हिमुडा कर रहा है। शहरी विकास मंत्री ने जल्द इनका काम पूरा करने के निर्देश दिए हैं। इस मौके पर हिमुडा की अधीक्षण अभियंता अंजोरी कपूर, नगर निगम के अधिशासी अभियंता राजेश ठाकुर भी मौजूद रहे।