फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर के कोर एरिया में अवैध निर्माण, रातों रात बना डाला लोहे का ढांचा

Wed, 06 Feb 2019 10:56 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के कोर एरिया में धड़ल्ले से अवैध निर्माण हो रहा है। पुराने बस अड्डे पर पंचायत भवन के नजदीक एक भवनमालिक ने रातोंरात लोहे का ढांचा तैयार कर लिया। पिछले कुछ दिन से भवन मालिक बेरोकटोक अपने भवन के लेंटर पर यह स्ट्रक्चर खड़ा करता रहा, लेकिन नगर निगम के अधिकारियों और फील्ड में तैनात कर्मचारियों को इसकी भनक तक नहीं लगी।

विज्ञापन


सोमवार को स्थानीय लोगों ने पार्षद सुषमा कुठियाला को इसकी शिकायत कर दी। पार्षद ने नगर निगम अधिकारियों को इसकी सूचना दी। अब शिकायत मिलने पर निगम ने संबंधित भवनमालिक को नोटिस जारी कर दिया है। स्थानीय लोगों ने निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। एनजीटी के फैसले के बाद शहर के कोर एरिया में निर्माणकार्य पूरी तरह से प्रतिबंधित है। लेकिन इसके बावजूद शहर में धड़ल्ले से निर्माण चल रहा है। लोगों का कहना है कि फील्ड में तैनात कर्मचारियों की मिलीभगत से ही कुछ भवन मालिक अवैध निर्माण कर रहे हैं।

नोटिस देकर झाड़ दिया पल्ला
शिकायत मिलने के बाद नगर निगम ने संबंधित भवन मालिक को महज नोटिस भेजकर कार्रवाई से पल्ला झाड़ दिया। मौके पर निर्माणकार्य जारी है। लोगों का कहना है कि यदि निर्माण अवैध तरीके से हो रहा है तो निगम कड़ी कार्रवाई करे। अवैध निर्माण को तुरंत तोड़ा जाना चाहिए। निगम यदि सख्त कार्रवाई करे तो शहर में अवैध निर्माण पर रोक लग जाएगी। वहीं निगम का कहना है कि नोटिस देकर भवन मालिक से जवाब मांगा है। इसका बिजली पानी भी कट सकता है।
विज्ञापन


कार्रवाई करेंगे
अवैध निर्माण की शिकायत मिलते ही कर्मचारियों को मौके पर भेजा था। संबंधित भवन मालिक को नोटिस भी जारी कर दिया है। बिना अनुमति निर्माण करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। - पंकज राय, नगर निगम आयुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें