फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई व्यवस् था चौपट, हफ्ते में एक बार उठ रहा कूड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शिमला। शहर के कई वार्डों में सफाई व्यवस्था चौपट हो गई है। डोर टू डोर गारबेज कलेक्शन का शुल्क बढ़ाने के बाद से भट्ठाकुफर में हफ्ते में एक बार कूड़ा उठ रहा है। ढली, मशोबरा, मल्याणा, सांगटी और पंथाघाटी में सड़क और जंगलों में कूड़े के ढेर लग गए हैं। भट्ठाकुफर पार्षद रीता ठाकुर ने कहा कि पिछले एक माह से वार्ड में कूड़ा नियमित नहीं उठ रहा।
कई इलाके और कॉलोनियां ऐसे हैं जहां हफ्ते में एक बार कूड़ा उठाया जा रहा है। सुपरवाइजर समेत निगम के कई अधिकारियों से शिकायत कर दी, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। अब लोग जंगल और सड़क किनारे कूड़ा फेंकने को मजबूर हो रहे हैं। ढली चौक, जनजातीय भवन और टनल के पास सड़क पर कूड़े के ढेर नहीं उठाए जा रहे।
विज्ञापन

पार्षद शैलेंद्र चौहान का कहना है कि शिकायत करने के चार दिन बाद निगम की गाड़ियां कूड़े के ढेर हटाने पहुंच रही हैं। सांगटी, मल्याणा और पंथाघाटी में भी जगह जगह कचरा फैैल गया है। समरहिल पार्षद शैली शर्मा ने कहा कि जंगल में गंदगी फैलने के बाद अब रविवार को सफाई अभियान छेड़ना पड़ रहा है। मजयाठ पार्षद दिवाकर शर्मा ने कहा कि मेयर के दौरे का भी असर नहीं हुआ। सफाई व्यवस्था बदतर हो गई है।
विज्ञापन

---
गारबेज कलेक्शन का शुल्क नहीं दे रहे लोग
व्यावसायिक संस्थानों का शुल्क चार से पांच गुणा बढ़ने के बाद अब निगम कर्मचारियों को विरोध का सामना करना पड़ रहा है। दुकानदार, ढाबामालिक और होटल कारोबारी शुल्क देने से मना कर रहे हैं। कई लोग पार्षदों के पास भी आपत्ति जता चुके हैं। उधर, निगम के मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी एचआर ठाकुर का कहना है कि जो लोग पैसे नहीं देंगे, उनकी लिस्ट तैयार की जाएगी। वहीं, पार्षद मीरा शर्मा, शैली शर्मा, किरण बावा, दिवाकर शर्मा का कहना है कि सदन में फीस वृद्धि पर फिर से चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें