फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए साल पर किसी को बेटी तो किसी को बेटे का तोहफा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शिमला। केएनएच में नए साल का पहला दिन कई परिवारों के लिए खुशियां लाया। अस्पताल में दाखिल पांच महिलाओं ने बच्चों को जन्म दिया। नए साल पर परिजनों के लिए यह सबसे कीमती तोहफा रहा। अस्पताल में पांच महिलाओं ने बच्चों को जन्म दिया। सुबह ही इन परिवारों को बधाइयों का तांता लगा रहा। करसोग की वीना ने बेटे को जन्म दिया।
विज्ञापन

सुबह 7:20 मिनट पर डिलीवरी हुई। घर में खुशी का माहौल है। मंडी की कंचना ने भी बेटे को जन्म दिया। बेटे के पिता विक्की ने कहा कि बेटे के आने से खुश है। अभी बच्चे का नाम नहीं रखा है। नए साल पर यह तोहफा हमेशा याद रहेगा। राजगढ़ की कमलेश ने भी न्यू ईयर से दो दिन पहले दो जुड़वां बच्चों को जन्म दिया। नानी विष्णु देवी ने बताया कि उनके लिए यह बहुत बड़ी खुशी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें