फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल का कठोर कारावास, जुर्माना भी लगाया

Sat, 21 Oct 2023 10:48 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर

सार

अतिरिक्त सत्र न्यायालय किन्नौर स्थित रामपुर ने दोषी को 20 साल के कठोर कारावास और 20 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
अदालत(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोप सिद्ध होने पर अतिरिक्त सत्र न्यायालय किन्नौर स्थित रामपुर ने दोषी को 20 साल के कठोर कारावास और 20 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। अदालत ने दोषी मेहर सिंह निवासी रामपुर, जिला शिमला को नाबालिग को भगाने और शारीरिक संबंध बनाने के जुर्म में 20 वर्ष का सशक्त कारावास और 20 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई।

विज्ञापन


विशेष अभियोजक कमल चंदेल ने बताया कि वर्ष 2020 में मेहर सिंह (26) पीड़िता से फोन पर संपर्क कर बहला फुसलाकर अपने घर ले गया। पीड़िता की उम्र उस समय 14 वर्ष थी। कुछ समय घर में रखने के बाद उसे तंग करने लगा।

पीड़िता को यह कहकर उसके माता-पिता के पास छोड़ा कि वह उसे ले जाएगा, लेकिन वह वापस नहीं आया। पीड़िता और उसकी माता ने आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना झाकड़ी में मुकदमा दर्ज करवाया। सरकार की ओर से मुकदमे की पैरवी विशेष अभियोजक कमल चंदेल, एनएस चौहान और केएस जरयाल ने की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें