हिम ऊर्जा के निदेशक केएल ठाकुर ने बताया कि केंद्र की गाइड लाइन के अनुरूप सब्सिडी के तहत पंचायतों में सोलर स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी। हिम ऊर्जा अभी तक प्रदेश भर में करीब एक लाख बीस हजार सोलर स्ट्रीट लाइटें स्थापित कर चुका है।
2015 से 2019 तक करीब 45 हजार लाइटें प्रस्तावित हुई हैं। प्रदेश में वर्ष 1989 से यह लाइटें लग रही हैं। बता दें कि पिछले साल केंद्र से सब्सिडी के अंतर्गत लाइटें नहीं मिली थी जबकि चार सालों में इस बार सबसे ज्यादा लाइटों की मंजूरी मिली हैं। केंद्र सरकार का लक्ष्य सोलर ऊर्जा को बढ़ावा देना है।