हिमाचल प्रदेश में 20 हजार लोग दमा, शुगर और तपेदिक रोग से ग्रस्त हैं। स्वास्थ्य विभाग ने नवंबर और दिसंबर में कोविड मरीजों की पहचान के लिए हिम सुरक्षा अभियान चलाया था। इसमें कोविड से ज्यादा लोग अन्य बीमारियों से ग्रस्त पाए गए। अब स्वास्थ्य विभाग ने इन लोगों को उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों में बुलाया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से करीब 65 लाख लोगों की स्कैनिंग की गई। इनमें कुछेक मरीज कोविड पॉजिटिव मिले, जबकि ज्यादातर लोग अन्य बीमारियों से ग्रस्त पाए गए। करीब 20 हजार लोग दमा, शुगर और टीबी की बीमारी से ग्रस्त पाए गए हैं। इनमें टीबी मरीजों को अस्पताल बुलाकर उनकी काउंसलिंग की जाएगी।