फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचआरटीसी के बेड़े में शामिल होंगी 20 लग्जरी बसें

Fri, 21 Oct 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश पथ परिवहन निगम के बेड़े में अगले महीने तक 20 नई लग्जरी बसें जुड़ने जा रही हैं। निगम ने सभी औपचारिकताएं पूरी कर दी हैं। इनको मिलाकर निगम के बेड़े में 100 के करीब वोल्वो बसें हो जाएंगी।
विज्ञापन


सरकार इन बसों को हिमाचल के अलावा बाहरी राज्यों में भी चलाएगा। निजी वोल्वो को टक्कर देने के लिए इन बसों की खरीदारी की जा रही है। इसके अलावा परिवहन निगम ने 20 और बसों को वेट लीजिंग पर लेने का फैसला लिया है।

परिवहन निगम के पास इस समय 79 वोल्वो बसें है। यह बसें, दिल्ली, चंडीगढ़, जम्मू और हिमाचल के पर्यटन स्थलों के लिए चलाया जा रहा है। निजी वोल्वो बसों की अपेक्षा इन बसों में किराया भी कम किया गया है। परिवहन मंत्री जीएस बाली ने कहा कि लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए यह बसें खरीदी जा रही हैं। अगले महीने से यह बसें आनी शुरू हो जाएंगी।
विज्ञापन


बिना परमिट के चल रही वोल्वो पर शिकंजा
हिमाचल में बिना परमिट से चल रही वोल्वो बसों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। परिवहन विभाग के आरटीओ ने हाल ही में 10 से ज्यादा बिना परमिट के वोल्वो बसों को पकड़ा है। बसों के मालिकों पर हजारों रुपये का पेनल्टी लगाई है। परिवहन निगम के कर्मचारियों ने भी ओल्ड बस अड्डे पर दो बसों को पकड़ा है। आरटीओ ने मौके पर आकर इनके चालान किए हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें