फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Paragliding: 20 मिनट आसमान की सैर, फिर लजवा में सफल लैंडिंग, सिरमौर के बड़याल्टा में पैराग्लाइडिंग साइट शुरू

Wed, 07 Jun 2023 07:23 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हरिपुरधार (सिरमौर)

सार

 सिरमौर जिले के हरिपुरधार के समीप बड़याल्टा में बुधवार से पैराग्लाइडिंग साइट शुरू हो गई। सेवानिवृत्त वाइस एयर मार्शल और शौर्य चक्र विजेता केके सागर ने पैराग्लाइडिंग फ्लाइट को हरी झंडी दिखाकर उद्घाटन किया।
विज्ञापन
सिरमौर के बड़याल्टा में पैराग्लाइडिंग साइट शुरू - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के हरिपुरधार के समीप बड़याल्टा में बुधवार से पैराग्लाइडिंग साइट शुरू हो गई। सेवानिवृत्त वाइस एयर मार्शल और शौर्य चक्र विजेता केके सागर ने पैराग्लाइडिंग फ्लाइट को हरी झंडी दिखाकर उद्घाटन किया। पहली फ्लाइट में चंबा खजियार से आए पैरा पायलट रवि ठाकुर ने अमित भूषण के साथ उड़ान भरी जबकि, दूसरी फ्लाइट में खजियार के ही पायलट संजय कुमार के साथ धर्मपाल ठाकुर ने उड़ान भरी।

विज्ञापन


दोनों पायलट ने अमित भूषण और धर्मपाल ठाकुर को लगभग 20 मिनट तक परिंदों की तरह आसमान में सैर कराई और इसके बाद लजवा गांव में सफलतापूर्वक लैंडिंग की। हरिपुरधार ऐसा पहला स्थान बन गया है जहां नियमित रूप से व्यावसायिक पैराग्लाइडिंग सेवा जारी रहेगी। इस मौके पर सेवानिवृत्त उपनिदेशक मेलाराम शर्मा और इवेंट के प्रबंध निदेशक अर्जुन सबलोक आदि मौजूद रहे।

स्विट्जरलैंड से कम नहीं हरिपुरधार : केके सागर
सेवानिवृत्त वॉइस एयर मार्शल केके सागर ने कहा कि हिमाचल में कई स्थान स्विट्जरलैंड से भी सुंदर है। सिरमौर जिले की हरिपुरधार वैली का प्राकृतिक सौंदर्य भी स्विट्जरलैंड से कम नहीं है। आज का दिन सिरमौर के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा, क्योंकि यहां पैराग्लाइडिंग की शुरुआत होने से पर्यटन विकास में एक नया अध्याय जुड़ गया है
विज्ञापन
विज्ञापन

    

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें