फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला सीट के तीन प्रत्याशी सवा करोड़ के कर्जदार

Fri, 03 May 2019 11:21 AM IST
शिमला ब्यूरो विश्वास भारद्वाज, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
कर्नल धनीराम शांडिल - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

लोकसभा चुनावों के लिए शिमला संसदीय सीट से चुनाव लड़ रहे 6 में से तीन प्रत्याशियों पर एक करोड़ 13 लाख से ज्यादा का कर्ज है। नामांकन के लिए दिए शपथ पत्र में प्रत्याशियों ने उन पर कर्ज का ब्योरा दिया है। भाजपा प्रत्याशी सुरेश कश्यप पर सबसे अधिक 70.73 लाख और कांग्रेस प्रत्याशी कर्नल धनीराम शांडिल पर 41.11 लाख कर्ज है। बसपा प्रत्याशी विक्रम सिंह 1.40 लाख रुपये के कर्जदार हैं।

विज्ञापन


लोकसभा चुनावों के लिए शिमला संसदीय सीट से छह प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। भाजपा से सुरेश कश्यप, कांग्रेस से कर्नल धनीराम शांडिल, बसपा से विक्रम सिंह, राष्ट्रीय आजाद मंच से शमशेर सिंह, ऑल इंडिया फारवर्ड ब्लॉक से मनोज कुमार ने पर्चा भरा है। रवि कुमार बतौर निर्दलीय चुनाव मैदान में हैं। नामांकन के लिए दिए गए शपथ पत्र के अनुसार रवि कुमार, शमशेर सिंह और मनोज कुमार पर कोई कर्ज नहीं है।

शांडिल के पास इनोवा क्रिस्टा तो कश्यप के पास महिंद्रा मराजो
शपथ पत्र के अनुसार शिमला संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी कर्नल धनीराम शांडिल के पास सबसे महंगी 19.05 लाख की इनोवा क्रिस्टा (2018 मॉडल) कार है। शांडिल के पास 2 लाख 80 हजार की होंडा सिटी (2007 मॉडल) कार भी है। भाजपा प्रत्याशी सुरेश कश्यप भी दो लग्जरी कारों के मालिक हैं।
विज्ञापन


शपथ पत्र के अनुसार कश्यप के पास 11.25 लाख की महिंद्रा स्कार्पियो और 11 लाख 70 हजार लाख की महिंद्रा मराजो कार है। बीएसपी प्रत्याशी विक्रम सिंह की पत्नी के नाम मारुति स्विफ्ट और राष्ट्रीय आजाद मंच के शमशेर सिंह के पास आल्टो 800 कार है। ऑल इंडिया फारवर्ड ब्लॉक के प्रत्याशी मनोज कुमार और आजाद प्रत्याशी रवि कुमार के पास कार नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें