फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमपात में दो घंटे अटकी रही यात्रियों की सांसें

Thu, 31 Jan 2019 12:01 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

चौपाल के पास खिड़की में फंसे 40 यात्रियों को जिला प्रशासन ने देररात सुरक्षित निकाल लिया। यह सभी यात्री बस में सवार होकर चौपाल जा रहे थे। लेकिन खिड़की के पास भारी हिमपात के कारण बस बर्फ में फंस गई।

विज्ञापन


चालक ने तुरंत इसकी सूचना तुरंत जिला प्रशासन को दी। इसके बाद एसडीएम चौपाल मुकेश को तुरंत मौके पर भेजा गया। एसडीएम मुकेश और तहसीलदार देहा ने यात्रियों को छोटे वाहनों में निकालकर चौपाल पहुंचाया। इसमें कुछ यात्रियों को घरों में छोड़ा गया। नेरवा जाने वाले यात्रियों के ठहरने का बंदोबस्त एक रेस्टहाउस में किया गया।

डीसी अमित कश्यप ने कहा कि खिड़की के पास भारी हिमपात हो रहा है। प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए यात्रियों को निकाल लिया है। उन्होंने आम लोगों और सैलानियों से आग्रह किया है कि हिमपात के दौरान वह ऐसी जगहों पर न जाएं जहां उनकी जिंदगी को खतरा हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें