फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालूगंज दशहरा महोत्सव में नाटी किंग कुलदीप शर्मा मचाएंगे धमाल

Wed, 17 Oct 2018 11:37 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

बालूगंज स्थित गोपाल मंदिर मैदान में बुधवार से दशहरा महोत्सव का आगाज हो जाएगा। तीन दिवसीय महोत्सव की पहली सांस्कृतिक संध्या में नाटी किंग कुलदीप शर्मा पहाड़ी गीतों की प्रस्तुति देकर धूम मचाएंगे। जबकि, दूसरी सांस्कृतिक संध्या पर पंजाबी नाइट होगी। इसमें राजीव और सोनालिका हिंदी और पंजाबी भंगड़े पर प्रस्तुति देंगे। दिन में खेल प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी।

विज्ञापन


बालूगंज वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव ठाकुर ने बताया कि 19 अक्तूूबर को शाम पांच बजे 45 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस बार भी दशहरा उत्सव पर 17 अक्तूबर को नाटी किंग कुलदीप शर्मा की सांस्कृतिक संध्या होगी।

18 अक्तूबर को बच्चों की खेल स्पर्धाएं और लक्की ड्रॉ निकाला जाएगा। इसी दिन शाम को पुरस्कार वितरण समारोह होगा। इसके अलावा उत्सव के दौरान प्रदेश के उभरते कलाकार विक्की, सैंडी, अजय और हेमंत केआर मौजूद रहेंगे। उत्सव के दौरान खेल स्पर्धाओं में विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें