फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीवाली के लिए अग्निशमन विभाग हुआ अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। दिवाली पर राजधानी शिमला में जनता की सुरक्षा के लिए अग्निशमन विभाग पूरी तरह से अलर्टहै। 14 अक्तूबर से विभाग ने छुट्टियों पर पूरी तरह से रोक लगा दी है, सिर्फ विशेष परिस्थिति में ही छुट्टी दी जाएगी।
विज्ञापन

तीनों फायर स्टेशन ने अपने-अपने क्षेत्र में आग की घटनाओं से निपटने को लगाई गई हाईड्रेंट लाइन को चेक करने का कार्य पूरा कर नगर निगम और डिविजन फायर आफिस को रिपोर्ट सौंप दी है। यह पहला मौका है कि विभाग में हुई ताजा भर्ती के चलते लगभग तीनों स्टेशन के पास ड्यूटी के लिए पर्याप्त स्टाफ है। इसके बावजूद तीनों स्टेशनों ने मुख्य अग्शिमन अधिकारी से बल्देयां ट्रेनिंग सेंटर में चल रहे लीडिंग फायर मैन प्रशिक्षणार्थियों को दिवाली के दो दिन के लिए तीनों फायर स्टेशन में तैनाती की डिमांड भेजी है।

किस स्टेशन में कितना है मौजूदा स्टाफ
अग्निशमन के माल रोड स्थित केंद्र में कुल मिलाकर करीब 60 जवान और अधिकारी हैं, जिन्हें अभी से बारह-बारह घंटे की दो शिफ्ट में ड्यूटी पर लगाया जा रहा है। स्टेशन फायर आफिसर डीसी शर्मा ने माना कि क्रें द्र में 4 लीडिंग फायरमैन, आठ चालक और दो अधिकारियों के साथ दो अधिकारी तैनात हैं। छोटा शिमला सब फायर आफिस में 16 जवान, 4 लीडिंग फायरमैन और 5 चालक तैनात हैं। बालूगंज में सब फायर आफिसर, तीन लीडिंग फायरमैन, सात चालक जबकि 16 जवान तैनात हैं। इनमें जहां सीटें खाली हैं, वहां होमगार्ड्स तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन

उधर, मुख्य अग्निशमन अधिकारी जेसी शर्मा ने कहा कि ट्रेनिंग सेेंटर बल्देयां में चल रहे लीडिंग फायर आफिसर कोर्स में से तीस अतिरिक्त जवान दिवाली के लिए शहर में तैनात किए जाने के इंतजाम कर दिए जाएंगे।

माल रोड क्षेत्र में 244 में से 112 हाईड्रेंट चालू हालत में
मुख्य शहर के लिए माल रोड फायर स्टेशन क्षेत्र में लगाए कुल 244 हाईड्रेंट में 112 चालू हालत में है। स्टेशन फायर आफिसर डीसी शर्मा ने बताया कि इसकी रिपोर्ट नगर निगम और डिविजन फायर आफिस को भेज दी गई है। वहीं छोटा शिमला अग्निशमन उप केंद्र इंचार्ज पद्म देव ने बताया कि क्षेत्र में कुल 225 हाइड्रेंट्स में से 121 सही हालत में है, वहीं बालूगंज स्टेशन के सब फायर आफिसर शंभू लाल ने कहा कि स्टेशन क्षेत्र के तहत कुल 119 हाईड्रेंट्स में से सिर्फ 49 ही आपदा आने पर पानी सप्लाई दे पाएंगे। शेष 72 या तो खराब हैं या दब चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें