ढाई दशक पूर्व एवरेस्ट फतेह कर चुकीं आठ भारतीय महिलाएं एक बार फिर पर्वतीय शिखर को फतेह करने रवाना हो गई हैं। एवरेस्ट अभियान के 25 साल पूरा होने के मौके पर महिला पर्वतारोहियों समेत अन्य सदस्यों का यह दल इस बार स्पीति की 21630 फीट उंची मानेरंग चोटी को फतेह करेगा।
दल में आठ महिलाओं सहित 19 सदस्य शामिल हैं, जो मनाली से स्पीति के लिए रवाना हो गए हैं। दल में एवरेस्ट को फतेह करने वाली मनाली की दीपू शर्मा, डिक्की डोलमा, राधा देवी, रीटा मारवाह, अनिता देवी, चावला जागीरदार, सविता धापवाल आदि हिस्सा ले रही हैं।