फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: राष्ट्रीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता में दम दिखाएंगे हिमाचल के 19 खिलाड़ी

Mon, 05 Jun 2023 11:35 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला

सार

वेटलिफ्टरों को चयन अंडर-19 राज्य स्तरीय स्कूली खेलों में गोल्ड मेडल हासिल करने पर हुआ है। प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल हासिल करने वाले लड़कों के वर्ग का अब पांच दिवसीय विशेष शिविर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गुगलाड़ा में आयोजित हुआ। 
विज्ञापन
भारोत्तोलन चैंपियनशिप - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 दिल्ली में इसी माह होने वाली राष्ट्रीय अंडर-19 स्कूली भारोत्तोलन प्रतियोगिता में 19 खिलाड़ी हिमाचल का प्रतिनिधित्व करेंगे। इसमें लड़कों के वर्ग में नौ खिलाड़ी और लड़कियों के वर्ग में 10 वेटलिफ्टर अपनी प्रतिभा का दम दिखाएंगे। इन सभी वेटलिफ्टरों को चयन अंडर-19 राज्य स्तरीय स्कूली खेलों में गोल्ड मेडल हासिल करने पर हुआ है। प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल हासिल करने वाले लड़कों के वर्ग का अब पांच दिवसीय विशेष शिविर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गुगलाड़ा में आयोजित हुआ।

विज्ञापन


इनमें कांगड़ा से शुवंश ठाकुर, ऋषभ, चिराग, आदित्य, अंकुश, सोलन से विशाल और ईश्वर, ऊना से वंश शामिल रहे। वहीं, ऊना की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मरबाड़ी में लड़कियों का शिविर लगाया गया, इसमें ऊना के मरवाड़ी स्कूल की तनीषा रानी, सुहानी, तानिया, पल्लवी चौधरी, अनामिका शर्मा, प्रज्ञा शर्मा और सुनाक्षी राणा, कांगड़ा के डाह कुलारा स्कूल से अंचल, ईशा पासवान और अंशिका गुलेरिया शामिल रहीं।

लड़कों की टीम के साथ कोच राजेश कुमार, सुरेंद्र कुमार और टीम मैनेजर राजेश्वर सिंह और लड़कियों की टीम के साथ कोच रजनी, मनीक्षा और मैनेजर रविंद्र कुमार साथ होंगे। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गुगलाड़ा के प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार शर्मा ने बताया कि दिल्ली में 9 से 12 जून तक होने वाली स्कूली अंडर-19 राष्ट्रीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता में प्रदेश के 19 खिलाड़ी भाग लेंगे। सभी चयनित खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय स्कूल गेम में अपने भार वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया था। उन्होंने उम्मीद जताई कि ये खिलाड़ी अंडर-19 स्कूली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करते हुए पदक हासिल कर प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।
विज्ञापन


इनका चयन
लड़कों की टीम : कांगड़ा से शुवंश ठाकुर, ऋषभ, चिराग, आदित्य, अंकुश, सोलन से विशाल और ईश्वर, ऊना से वंश

लड़कियों की टीम : ऊना के मरवाड़ी स्कूल की तनीषा रानी, सुहानी, तानिया, पल्लवी चौधरी, अनामिका शर्मा, प्रज्ञा शर्मा और सुनाक्षी राणा, कांगड़ा के डाह कुलारा स्कूल से अंचल, ईशा पासवान और अंशिका गुलेरिया
विज्ञापन

मोहिंद्र सिंह

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें