फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: पोषण माह समारोह में 19 गर्ल्स अचीवर्स सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
छोटा शिमला स्कूल में आयोजित समारोह में डीसी ने वितरित किए स्मृति चिह्न
विज्ञापन

बच्चों को अन्नप्राशन कराया और पोषाहार की लगाई प्रर्दशनी
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला छोटा शिमला में शनिवार को पोषण माह 2025 के समापन पर समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में जिले की 19 गर्ल्स अचीवर्स को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जिले के सभी ब्लॉक के बाल विकास परियोजना अधिकारियों (सीडीपीओ) और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं तथा सहायिकाओं को भी पुरस्कृत किया।

स्कूल के सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में उपायुक्त अनुपम कश्यप ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उपायुक्त अनुपम कश्यप ने कहा कि शिक्षा पर अधिक से अधिक ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि पोषण माह अभियान के तहत 25 हजार के करीब गतिविधियां करवाई गई हैं। मां-बाप आज बच्चों के लिए जितने चिंतित पोषण को लेकर हैं, उससे ज्यादा सामाजिक कुरीतियों के लिए होना चाहिए। मैत्री संस्था ने गोद भराई की रस्म निभाई और बच्चों को खिलौने वितरित किए। मुख्य अतिथि ने बच्चों को खीर खिलाकर अन्नप्राशन करवाया। साथ ही आंगनबाड़ी के बच्चों को विद्या आरंभ प्रमाण पत्र वितरित किए। उपायुक्त ने वार्षिक पोषण कैलेंडर भी लांच किया।
विज्ञापन

पोषाहार प्रदर्शनी में मूंग का हलवा, मक्की की रोटी, सूजी का हलवा, ज्वार की रोटी, बेसन का चिल्ला, नारियल की बर्फी और सिड्डू सहित कई व्यंजन प्रदर्शित किए गए। मुख्य अतिथि ने पोषाहार प्रदर्शनी का अवलोकन किया और एक पेड़ मां के नाम तथा एक बूटा बेटी के नाम अभियान के तहत पौधारोपण किया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए स्कूल की शिक्षिकाओं और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सहयोग किया। इस अवसर पर महिला एवं विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी ममता पॉल, बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष संतोष शर्मा, किरण, मैत्री संस्था की अध्यक्षा ममता गोयल, रुचि और दिव्यांशी सहित कई गणमान्य मौजूद रहे।
विज्ञापन



समारोह में इन्हें मिला सम्मान
समापन समारोह में उपायुक्त ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रर्दशन करने वाली अचीवर्स को स्मृति चिह्न देकर प्रोत्साहित किया। इनमें ठियोग खंड से आदित्य चंदेल फ्लाइंग ऑफिसर और खो-खो की राष्ट्रीय खिलाड़ी पल्लवी ठाकुर, रोहड़ू खंड से दिविषा शर्मा राष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी, नव्या महंत कोर्फबाल राष्ट्रीय खिलाड़ी, चौपाल खंड से कृतिका नेशनल लेवल रेड एग्जीक्यूटिव को सम्मानित किया। राष्ट्रीय सॉफ्टबॉल खिलाड़ी पारुल, छोहारा खंड से इनायत राठौर दसवीं कक्षा की टॉपर एवं राष्ट्रीय शूटिंग खिलाड़ी और हिपशिता आइस स्केटिंग में स्वर्ण पदक जीतने पर सम्मानित किया। ननखड़ी खंड से संजना, वंशिता भगत, वंदना, कशिश केस्टा, बसंतपुर से प्रीति, कृतिका, मुस्कान, धन्य लक्ष्मी, पवन कुठियाला, कनिष्ठा गोयल को विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें