फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में कोरोना से 18वीं मौत, मंडी के नेरचौक में बुजुर्ग ने तोड़ा दम

Thu, 13 Aug 2020 09:58 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, मंडी
विज्ञापन
कोरोना वायरस(प्रतीकात्मक) - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

हिमाचल में कोरोना महामारी अब हर दिन जान लीलने लगी है। गुरुवार को नेरचौक मेडिकल कॉलेज में मंडी जिले के चच्योट के बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया। मधुमेह और हाई ब्लड प्रेशर से पीड़ित 68 वर्षीय बुजुर्ग को जोनल अस्पताल से एक दिन पहले यहां रेफर किया गया था। सीएमओ डॉ. देवेंद्र ने बुजुर्ग की कोरोना से मौत की पुष्टि की है। पिछले छह दिनों में नेरचौक में यह चौथी मौत है। मृतकों में तीन मंडी और एक हमीरपुर से था।  उधर, प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। गुरुवार को प्रदेश में  रिकॉर्ड 152 नए मरीज आए हैं। कुल्लू जिले में  सबसे ज्यादा 69 नए मामले आए हैं। शिमला में नौ, मंडी 14, हमीरपुर 13, किन्नौर 10, चंबा 12, कांगड़ा तीन, बिलासपुर चार और सिरमौर-सोलन में 9-9 पॉजिटिव मामले आए हैं। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री के साथ कांगड़ा और ऊना दौरे के दौरान सुरक्षा में तैनात एस्कॉर्ट वाहन के चालक, कांस्टेबल और तीन अन्य पुलिस कर्मी संक्रमित निकले हैं। सीएम की सुरक्षा में तैनान दोनों कर्मियों में ऊना से लौटने के बाद शिमला में कोरोना के लक्षण मिले थे। उन्हें शिमला के रिपन अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां टेस्ट के दौरान दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके बाद सीएम की सुरक्षा में तैनात संक्रमितों में संपर्क में आए 14 कर्मियों को संस्थागत क्वारंटीन कर दिया गया है। प्राइमरी कांटेक्ट में आए चार लोगों के सैंपल भी लिए गए हैं। रात को आई रिपोर्ट में सीएम की सुरक्षा में तैनात तीन पुलिस कर्मी भी पॉजिटिव पाए गए हैं। जिला निगरानी अफसर डॉ. राकेश भारद्वाज ने इसकी पुष्टि की है। इसके अलावा सीएम के पूरे कारकेड को सैनिटाइज कर दिया गया है।

वहीं, किसी को भी बिना पास सचिवालय के भीतर जाने पर रोक लगा दी गई है। मुख्यमंत्री के कांगड़ा दौरे ने भी कोरोना का खौफ पैदा कर दिया है। बुधवार को कोरोना के जो मामले सामने आए थे, उनमें पालमपुर भाजपा मंडल के पूर्व अध्यक्ष संजीव सोनी भी शामिल हैं। सोनी के संक्रमित पाए जाने के बाद पूरे कांगड़ा जिले में हड़कंप मच गया है, क्योंकि वह पालमपुर और बैजनाथ आदि क्षेत्रों में सीएम दौरे के दौरान साथ घूमे थे। इसके साथ ही प्रदेश में संक्रमितों का कुल आंकड़ा 3816 पहुंच गया है। 1328  सक्रिय मामले हैं। 2435  मरीज ठीक हो गए हैं।  गुरुवार को 73 और मरीज ठीक हो गए हैं। 34 मरीज राज्य के बाहर चले गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें