फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस कालोनी में घुसा तेंदुआ, डीएसपी के कुत्ते पर झपटा

Mon, 20 May 2019 12:56 PM IST
शिमला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

कसुम्पटी स्थित पुलिस कालोनी में शनिवार देररात तेंदुआ घुस गया। डीएसपी निवास के बाहर पहुंचा यह तेंदुआ पालतू कुत्ते पर झपटा। तेंदुए के हमले से कुत्ता घायल हो गया है। यह पालतू कुत्ता डीएसपी गुलशन नेगी का है। रात करीब नौ बजे डीएसपी ने इसे गेट के पास खुला छोड़ा था। थोड़ी ही देर में अचानक तेंदुए ने इसे गर्दन से दबोच लिया। डीएसपी के शोर मचाने के बाद तेंदुआ कुत्ते को छोड़कर भाग गया।

विज्ञापन


डीएसपी ने बताया कि उन्होंने खुद तेंदुआ देखा जो शोर मचाने के बाद भाग गया। इस इलाके में तेंदुआ दिखने की यह पहली घटना नहीं है। कुछ दिन पहले भी लोगों ने तेंदुए को कैमरे में कैद कर लिया था। स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले एक महीने से लगातार तेंदुआ इस इलाके में घूम रहा है। यहां कई आवारा कुत्तों को अपना शिकार भी बना लिया है।

रिहायशी इलाकों में पहुंचने का आदी हो चुका तेंदुआ अब रोज कालोनियों के आ रहा है। इससे लोगों का रात को बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। लोगों ने तुरंत यहां वन विभाग से पिंजरा लगाने की मांग की है। पार्षद राकेश चौहान ने भी वन विभाग से जल्द तेंदुआ पकड़ने की मांग
विज्ञापन

की है।

बिहार और झंझीड़ी में भी तेंदुए का हमला
बिहार और झंझीड़ी गांव में भी दो दिन पहले तेंदुए ने एक पालतू कुत्ते पर हमला कर दिया था। स्थानीय निवासी अमित रात करीब नौ बजे अपने पालतू कुत्ते को घुमाने के लिए निकले थे कि रास्ते में तेंदुआ दिख गया।

तेंदुआ कुत्ते पर हमला ही करने वाला था कि अमित ने टॉर्च जलाई और शोर मचाया। इसके बाद तेंदुआ झाड़ियों में गायब हो गया। इस इलाके में भी लगातार कई दिन से तेंदुआ दिखने की शिकायतें आ रही हैं। लोगों ने पिंजरा लगाने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें